कोटा स्टोन (लाइम स्टोन) कोटा और झालावाड़ जिले में ही पाया जाता है। दोनों जिलों का लाइम स्टोन प्रमुख खनिज पदार्थ है। कोटा जिले में कोटा स्टोन का सालाना उत्पादन 30 लाख 26 हजार 481 मीट्रिक टन तथा झालावाड़ जिले में 15 लाख 63 हजार 424 मीट्रिक टन का उतपादन होता है। कोटा जिले में रामगंजमंडी, चेचट, कुदायला, जुल्मी, सातलखेड़ी, मोड़क आदि क्षेत्र में प्रमुखता से पाया जाता है। कोटा स्टोन की करीब 700 स्पलिटिंग इकाइयां संचालित हैं।