7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur News: तीन दिन से बघेरे का मूवमेंट, वायरल हो रही फोटो, दहशत में लोग

कस्बे में स्थित देवगिरी पर्वत पर बीत तीन दिन से बघेरे को मूवमेंट देखा जा रहा है। हालांकि पहले लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
leopard Movement

सवाईमाधोपुर। जिले के शिवाड़ कस्बे में पहाड़ी पर पिछले तीन दिन से बघेरे का मूवमेंट बना है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना है। बघेरे का के मूवमेंट की सोशल मीडिया पर भी फोटो व वीडियो वायरल हो रही है। सूचना के बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचने से लोगों में रोष बना है।

कस्बे में स्थित देवगिरी पर्वत पर बीत तीन दिन से बघेरे को मूवमेंट देखा जा रहा है। हालांकि पहले लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन, शनिवार शाम को साढ़े छह बजे शिव मंदिर के आगे स्टेशन रोड पर बने पहाड़ों के मकानों के पीछे इसका मूवमेंट देखा। वहीं रविवार को भी कई बार पहाड़ी पर बघेरे का मूवमेंट देखा गया है।


यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा को क्यों बताया साडू? जानें-सीएम भजनलाल से क्या कनेक्शन

वन विभाग की टीम नहीं आने से रोष

कई ग्रामीण मुख्य रास्ते में खड़े रहे और अपने स्तर पर तलाशी भी की, मगर घने पेड़-पौधों के बीच बघेरा गायब हो गया। इसके बाद से लोगों में भय बना है। इसके बावजूद वन विभाग ने कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया।

इनका कहना है…

सूचना के बाद हमने शिवाड़ कस्बे में रविवार को टीम को भेजा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। टीम को लगातार मॉनिटरिंग व गश्त के निर्देश दिए है।
-दीपक शर्मा, रेंजर, वन विभाग सवाईमाधोपुर

यह भी पढ़ें: Sanwaliya Dham: भंडारे में 125 मन खीर… 100 मन पुए, बर्तन छोटे पड़े तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर परोसे