2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मर्डर का खुलासा: रिश्ते का विरोध नागवार गुजरा, बेटी के मंगेतर के साथ मिलकर हत्या

पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 8 Jul 2020, 12:11 AM IST

मर्डर का खुलासा: रिश्ते का विरोध नागवार गुजरा, बेटी के मंगेतर के साथ मिलकर हत्या

मर्डर का खुलासा: रिश्ते का विरोध नागवार गुजरा, बेटी के मंगेतर के साथ मिलकर हत्या

चंदवाजी. स्थानीय पुलिस थानांतर्गत अजमेर बाइपास एक्सप्रेस हाइवे पर गठवाड़ा पुलिया के पास रविवार देर रात ट्रक चालक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चालक की हत्या किसी मुख्य आरोपी की बेटी की सगाई का विरोध करने पर की गई थी।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी राजाराम तथा मृतक रतिराम पड़ौसी थे। राजाराम द्वारा की गई बेटी की सगाई को रतिराम तुड़वाना चाहता था। दोनों में इसी को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान झगड़े में रतिराम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी छोरका बास थाना हरमाड़ा निवासी जितेंद्र योगी तथा बलदेव उर्फ बलवीर, थाना बरौनी टोंक निवासी राजाराम गुर्जर, ढोरड़ा कुर्की थाना बरौनी निवासी कन्हैयालाल गुर्जर, खोराश्यामदास के चेतावाला गांव निवासी मोहनलाल जाट तथा बरौनी टोंक हाल मोठू का बास राजावास निवासी मुकेश कुमार को ट्रक चालक रतिराम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने मामले का खुलासा करने के लिए एडिशनल एसपी ज्ञान चंद यादव, पुलिस उप अधीक्षक लाखन सिंह मीणा, मानपुरा चौकी प्रभारी बभ्रुभान यादव सहित चंदवाजी थाना पुलिस की टीम गठित की थी। टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

साथियों को लेकर फार्म हाउस पहुंचा

टोंक जिले के बरौनी निवासी राजाराम परिवार सहित एक्सप्रेस हाईवे स्थित गंगावाली पुलिया के पास फार्म हाउस में देखरेख के लिए रहता है। उसने बेटी की सगाई मुकेश गुर्जर से कर रखी थी, लेकिन रतिराम सगाई से नाखुश था। वह रिश्ता तोडऩे के लिए राजाराम पर बार-बार दबाव बना रहा था। राजाराम ने रिश्ता नहीं तोड़ा, जिसके चलते रविवार रात को रतिराम चार-पांच व्यक्तियों के साथ गठवाड़ा स्थित फार्म हाउस पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद कन्हैया लाल व राजाराम ने रतिराम को पकड़ लिया।

रतिराम के साथ मारपीट के लिए आए अन्य साथी विरोध देखकर भाग छूटे। झगड़े की सूचना जब राजाराम के बेटी के मंगेतर मुकेश भी अन्य आरोपियों के साथ फार्म हाउस पहुंच गया, जहां मारपीट के दौरान रतिराम की गंभीर चोटें लगने मौके पर ही मौत हो गई।

बेहोश समझ कर छोड़ा

हत्या का पर्दाफाश करने में मानपुरा चौकी प्रभारी बभ्रुभान यादव ने तत्परता दिखाई। आरोपियों ने मारपीट के बाद रतिराम को बेहोश समझ ट्रक के पास पटककर फरार हो गए तथा घर जाकर सो गए। चौकी प्रभारी ने आरोपितों को घर जाकर गिरफ्तार किया