
श्री शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ में सीएम भजनलाल शर्मा व उनकी पत्नी। फोटो पत्रिका
Shri Shiv Mahapuran Katha : सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को मानसरोवर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ में सपत्नीक हिस्सा लिया। सीएम भजनलाल ने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। साथ ही भगवान शिव की आरती कर प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले सीएम भजनलाल ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मजबूती देने के अनेक कार्य हुए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई।
इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के साथ केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जैसे आस्था धामों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमारी सरकार धर्म, संस्कृति और आस्था को जनजीवन का अभिन्न अंग मानते हुए मंदिरों, तीर्थ स्थलों के समुचित विकास के लिए कार्य कर रही है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कथाएं, उत्सव और त्योहार समाज को सशक्त करने का काम करते हैं। नवरात्र और नववर्ष के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव और शक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से जीवन में शक्ति का संचार होता है। वहीं, शिव महापुराण कथा की अमृतवर्षा से मन में शांति और मोक्ष का बोध होता है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि भगवान शिव मृत्युंजय हैं और उनकी आराधना से मनुष्य अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त कर सकता है। शिव भक्ति से बढ़कर कोई कवच नहीं है। भगवान शिव साधना, आराधना, उपासना और संयम के प्रतीक हैं तथा वे हमें सिखाते हैं कि माया और मोह से परे रहकर मानवता की रक्षा करना हमारा धर्म है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा की सरल भाषा, गहन शास्त्र ज्ञान और भक्ति-रस से परिपूर्ण कथा शैली ने युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके श्रीमुख से प्रवाहित कथा जीवन के कष्ट, भय और संताप को उसी प्रकार दूर करती है, जैसे भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी।
सीएम भजनलाल ने कहा कि शिव पुराण, राम कथा, गीता और भागवत कथा से ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती है, जो जीवन को सार्थकता प्रदान करती है। हमारे ऋषि, मुनि, संत-महात्मा हम सभी को जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं। उनके उपदेशों को जीवन में अपनाकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
Updated on:
22 Mar 2026 09:17 pm
Published on:
22 Mar 2026 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
