31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण कोरिया में फिर टूटा दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का रेकॉर्ड

स्थानीय महिला के जीवन में बच्चों की औसत संख्या 2022 में 0.78 के स्तर से घटकर 0.72 रह गई, जो लगभग आठ फीसदी की गिरावट है। यह दर 2.1 बच्चों के औसत से काफी कम है, जो कि देश को 5.1 करोड़ की अपनी वर्तमान जनसंख्या को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kiran Kaur

•

Updated: 29 Feb 2024, 11:40 AM IST

दक्षिण कोरिया में फिर टूटा दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का रेकॉर्ड

दक्षिण कोरिया में फिर टूटा दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का रेकॉर्ड,दक्षिण कोरिया में फिर टूटा दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का रेकॉर्ड,दक्षिण कोरिया में फिर टूटा दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का रेकॉर्ड

सियोल। दक्षिण कोरियाई आबादी को बढ़ाने के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की प्रजनन दर 2023 में एक बार फिर विश्व में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। इसके ठीक बाद पड़ोसी जापान ने पिछले साल अपनी जनसंख्या में रेकॉर्ड गिरावट का अनुभव किया। कोरियाई आंकड़ों के अनुसार स्थानीय महिला के जीवन में बच्चों की औसत संख्या 2022 में 0.78 के स्तर से घटकर 0.72 रह गई, जो लगभग आठ फीसदी की गिरावट है। यह दर 2.1 बच्चों के औसत से काफी कम है, जो कि देश को 5.1 करोड़ की अपनी वर्तमान जनसंख्या को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

सार्वजनिक पेंशन, स्वास्थ्य देखभाल पर बढ़ता बोझ:

शिशुओं की कमी दक्षिण कोरियाई समाज की उम्र बढ़ने की गति में वृद्धि कर रही है, जिससे सार्वजनिक पेंशन और स्वास्थ्य देखभाल पर वित्तीय बोझ बढ़ने लगा है। 2018 के बाद से दक्षिण कोरिया, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओइसीडी) का एकमात्र सदस्य रहा है जिसकी दर एक से नीचे है। इसके अलावा स्थानीय महिलाएं 33.6 वर्ष की औसत आयु में पहली बार बच्चे को जन्म देती हैं, जो ओइसीडी सदस्यों में सबसे अधिक है। प्रजनन दर कम रही तो 2100 तक एशिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की जनसंख्या आधी होने की आशंका है।

सरकारी प्रलोभन भी साबित हो रहे कमजोर :

2006 के बाद से सरकार ने अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रमों में 22,400 अरब रुपयों से अधिक का निवेश किया है, जिसमें नकद सब्सिडी, बच्चों की देखभाल और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट आदि के लिए सहायता शामिल है। जन्म दर में सुधार करना स्थानीय सरकार के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकता है। लेकिन वित्तीय और अन्य प्रलोभन उन जोड़ों को समझाने में विफल हो रहे हैं, जो बच्चों के पालन-पोषण की आसमान छूती लागत, संपत्ति की उच्च कीमतों, बढ़िया वेतन वाली नौकरियों की कमी और देश की कठिन शिक्षा प्रणाली को बड़े परिवार रखने में बाधक मान रहे हैं।

प्रतिकूल परिणामों के डर से नहीं लेते छुट्टियां:

2022 में लगभग दो लाख जोड़े शादी के बंधन में बंधे। यह आंकड़ा एक दशक पहले की तुलना में 42 फीसदी कम है। यहां जब जोड़े शादी करते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए काम से छुट्टी लेने पर प्रतिकूल परिणामों का डर होता है। विकसित दुनिया में बच्चों के लिए छुट्टी पर जाने वाले माता-पिता की हिस्सेदारी दक्षिण कोरिया में सबसे कम है। इस देश में पुरुष और महिला बच्चे के जन्म के शुरुआती आठ वर्षों के दौरान एक साल की छुट्टी लेने के हकदार हैं। लेकिन 2022 में 70 फीसदी मांओं की तुलना में केवल सात फीसदी पिताओं ने ही अपनी छुट्टियों का उपयोग किया।

दक्षिण कोरिया की घटती प्रजनन दर