
किसी भी पशुपालक की उन्नति उसके दुधारू पशुओं से होने वाली आय पर निर्भर करती है। पशु जितना सेहतमंद होगा, उत्पादन भी उतना अधिक मिलेगा और पशुपालक भी दिन-रात तरक्की करेगा। पशु को स्वस्थ रखने के टिप्स जानते हैं विशेषज्ञ से…
पशुपालकों को समय-समय पर अपने दुधारू पशुओं का टीकाकरण करवाना चाहिए, ताकि उनमें रोगों से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। सामान्यतः पशुओं का साल में दो बार टीकाकरण करवाया जाता है। पशुपालक जरुरत पड़ने पर पशु चिकित्सक से संपर्क भी कर सकता है। पशुओं को सुरक्षा देने के लिए उनका बीमा भी कराया जा सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से भामाशाह पशु बीमा योजना भी चलाई जा रही है। पशुपालक को अपने पशु की टैगिंग भी जरुर करवानी चाहिए। इनाफ योजना के तहत टैग कराने पर दुधारू पशु की यूनिक आईडी जारी की जाती है, जिसमे उस पशु का पूरा बायोडेटा रहता है। पशु स्वास्थ्य और खरीद-बिक्री में यह बहुत लाभकारी है।