
आज के मैच
Aaj ke match: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन है। आज यहां बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और मेन्स हॉकी में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे। इसके अलावा नितेंदर रावत मैराथन में नज़र आएंगे। क्रिकेट में आज महिला न्यूजीलैंड टीम का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं महिला इंग्लैंड टीम और श्रीलंका आमने सामने होंगी। इसके अलावा बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज खेला जाएगा। बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में आज भारत का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा।
क्रिकेट में आज बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शाम चार बजे से हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आप फैनकोड में लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा कनाड और सिंगापुर। डेनमार्क और वनुआटू के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को भी आप फैनकोड में लाइव देख सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज महिला इंग्लैंड टीम का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच शाम 3.30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा न्यूजीलैंड का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच रात 10.30 पर खेला जाएगा। दोनों ही मुक़ाबले आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप से पहले बड़ी मुसीबत में नेमार, इस वजह से सालों के लिए जा सकते हैं जेल
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज महिला हॉकी टीम एक्शन में दिखेगी। सविता पूनिया की कप्तानी वाली यह टीम आज वेल्स से खेलेगी। यह मैच शाम 11.30 बजे आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का मुक़ाबला घाना से से होगा और ऑस्ट्रेलिया का केन्या से। इसे भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में रात 8.30 से देख सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में भारत का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच दोपहर के 1.30 बजे से शुरू होगा। इसमें भारत की ओर से अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित एक्शन में दिखेंगे। इसे आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 210 भारतीय खिलाड़ी, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
स्वीमिंग
पुरुष 100m बैकस्ट्रोक फाइनल
आशीष कुमार सिंह
रात- 00.18 बजे
पुरुष 200m फ्रीस्टाइल- हीट 3
कुशाग्र रावत
दोपहर- 3.06 बजे
बैडमिंटन
भारत vs श्रीलंका
ग्रुप A, मिक्स्ड टीम ग्रुप स्टेज
दोपहर- 1.30 बजे
भारत vs ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप A, मिक्स्ड टीम ग्रुप स्टेज
रात- 11.30 बजे
बॉक्सिंग
राउंड ऑफ 32
हुसैन उडिन मोहम्मद
शाम 5 बजे
स्क्वैश
पुरुष सिंगल- राउंड ऑफ 32
रमित टंडन
शाम 5 बजे
महिला सिंगल- राउंड ऑफ 32
सौनाया सारा कुरुविला
शाम- 6.45 बजे
महिला सिंगल- राउंड ऑफ 32
जोशना चिनप्पा
शाम- 6.45 बजे
पुरुष सिंगल- राउंड ऑफ 32
सौरव घोषाल
शाम 7.15 बजे
टेबल टेनिस
महिला टीम
भारत vs गयाना
दोपहर- 2 बजे
पुरुष टीम
भारत vs उत्तरी आयरलैंड
शाम- 4.30 बजे
Updated on:
30 Jul 2022 09:30 am
Published on:
30 Jul 2022 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
