6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबु धाबी ग्रां प्री में इतिहास रचने के करीब पहला अश्वेत F-1 चैंपियन

पिछले दिनों लगातार तीन फार्मूला वन रेस जीतकर खुद को चैंपियन की दौड़ में शामिल करने वाले पहले अश्वेत वर्ल्ड चैंपियन लुईस की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 23 Nov 2016, 11:55 AM IST

लुईस कार्ल डेविडसन हैमिल्टन

जन्म: 7 जनवरी 1985

ब्रिटिश फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर। इतिहास के सबसे युवा फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन।

फार्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन या निको रोजबर्ग में से कोई एक रविवार को अबु धाबी ग्रां प्री में इतिहास बना सकता है। निको के रूप में दुनिया को नया फार्मूला वन चैंपियन मिलेगा, तो लुईस अपने चौथे खिताब से महज 12 प्वाइंट दूर हैं। पिछले दिनों लगातार तीन फार्मूला वन रेस जीतकर खुद को चैंपियन की दौड़ में शामिल करने वाले पहले अश्वेत वर्ल्ड चैंपियन लुईस की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है। बीते एक दशक में उन्होंने फार्मूला वन ट्रैक पर जो कामयाबी हासिल की है, वह हैरतअंगेज है और उनकी क्षमता की गवाह भी।

मैं आपके लिए रेसिंग करना चाहता हूं

1995 में 10 वर्षीय लुईस एक ऑटोस्पोर्ट पुरस्कार समारोह में मैकलेरन टीम (जिसके लिए लुईस रेस करते हैं) के प्रमुख रोन डेनिस से मिले। लुईस ने रोन से कहा, 'एक दिन मैं आपके लिए रेस करना चाहता हूं।' रोन को लुईस का अंदाज भाया।

1998 में रोन ने उन्हें 'यंग ड्राइवर सपोर्ट प्रोग्राम' के लिए चुना। 2007 में लुईस पहली बार मैकलेरन एफ 1 के ड्राइवर बने। ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्रिक्स में तीसरा स्थान हासिल कर पहली रेस में पोडियम तक पहुंचने वाले वे 13वें ड्राइवर बने।

पारिवारिक जीवन में रही मुश्किलें

अश्वेत पिता और श्वेत मां की संतान लुईस दो साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। अगले 10 साल वे मां और सौतेली बहनों के साथ रहे। इसके बाद वे पिता एंथोनी और सौतेली मां लिंडा और सौतेले भाई निकोलस के साथ रहे। निकोलस की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

...तो होते फुटबॉलर या क्रिकेटर

लुईस की रेसिंग के साथ फुटबॉल में भी रुचि थी। स्कूल टीम में वे इंग्लैंड के मशहूर मिडफील्डर एशले यंग के साथ खेलते थे। लुईस ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर वे फॉर्मूला वन में सफल नहीं होते तो फुटबॉलर होते या क्रिकेटर'। वे स्कूल में क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

पिता ने किए तीन-तीन जॉब

बचपन से ही कार रेसिंग के दीवाने लुईस को 1991 के क्रिसमस पर पिता ने रिमोट से चलने वाली कार गिफ्ट की। इसी साल वे रिमोट कार रेसिंग के नेशनल चैंपियनशिप विजेता बने। बेटे की रुचि को देख लुईस के पिता एंथोनी ने एक साथ तीन-तीन जॉब भी किए।

'केवल गोरे लोग ही चैंपियन नहीं बन सकते, बल्कि अश्वेत, भारतीय, जापानी और चीनी भी चैंपियन बन सकते हैं। फार्मूला वन के बाहर मेरे अग्रणी नायकों में सबसे पहले मेरे पिता हैं, उसके बाद नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग हैं। अश्वेत होना नकारात्मक नहीं होता, अगर कुछ है तो यह सकारात्मक है, क्योंकि मैं अलग हूं। भविष्य में विभिन्न संस्कृतियों के लिए यह दरवाजे खोल सकता है।

(2007 में विश्व चैंपियनशिप फाइनल से पहले, पहला अश्वेत चैंपियन बनना क्या मायने रखता है संबंधी सवाल पर)