5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup Hockey 2022: सुपर 4 राउंड के अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हराया

जकार्ता में चल रहे हॉकी एशिया कप 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने सुपर 4 के पहले लीग मैच में जापान को 2-1 से हरा दिया है। इस मैच में भारत ने पूल चरण में हुई अपनी हार का बदला भी ले लिया है। इस मैच में भारत ने जापान के खिलाफ 2 शानदार फील्ड गोल किए

2 min read
Google source verification
asia_cup_hockey_2022.jpg

Asia Cup Hockey 2022

Asia Cup Hockey 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को एशिया कप (Asia Cup Hockey 2022) में हुए मुकाबले में जापान को 2-1 से हरा दिया है। इस मैच में भारत ने शानदार 2 फील्ड गोल किए। इस जीत से भारत ने जापान से मिली पूल चरण में हार का बदला ले लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पूल चरण में जापान ने भारत को 2-5 से हराया था। मैच में जापान की ओर से एकमात्र गोल 18वें मिनट में ताकुमा निवा के पेनल्टी कार्नर से हुआ। जापान ने शुरू में भारत पर बढत बन ली थी और शुरुआती मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने हार को जीत में बदलते हुए जापान को 2-1 से हरा दिया है।

ये भी पढ़ें - IPL 2022: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, जानें ईनामी राशि और अवॉर्डस के बारें में

मंजीत लाकड़ा ने दागा शानदार गोल -

मंजीत ने इस मैच में 3D खेल दिखाते हुए, पवन राजभर से पास मिलने के बाद शानदार अकेले भागते हुए जापान के ताकाशी योशिकावा को बीट करते हुए शानदार गोल किया। यह मंजीत की 3D प्रतिभा ही थी, जिसने भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने पवन राजभर से पास प्राप्त करने के बाद बाएं किनारे पर एक शानदार एकल रन बनाया और जापानी तहत ताकाशी योशिकावा को हराने के लिए 3 डी कौशल का इस्तेमाल किया। इसके अलावा मनिंदर सिंह ने 13वें मिनट में भारत को पेनल्टी कार्नर दिलाया, लेकिन नीलम संजीव जेस के गोल को जापानी डिफेंस ने बचा लिया।


पहले क्वाटर में जापान को मिला पेनल्टी कॉर्नर -

पहले क्वार्टर के शुरुआत में ही जापान पेनल्टी कॉर्नर लेने में सफल रहा। पहले क्वार्टर के 15 मिनट में जापानी खिलाड़ियों ने परमेसिंग नोट के जरिए पेनल्टी हासिल की। जिसमें से केन नागायोशी की शुरुआती फ्लिक को भारतीय गोलकीपर करकेरा द्वारा बचा लिया गया लेकिन बाद में जापानी खिलाड़ी ताकुमा निवास ने रिबाउंड से गोल किया।

राजभर ने दूसरे हाफ में भारत की बढ़त पांच मिनट में बहाल कर दी, उत्तम सिंह के शानदार स्टिक वर्क से सेट होने के पांच मिनट बाद शानदार खेल दिखाया। भारत ने एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन जापानी मौके को भुनाने में नाकाम रहे और भारत ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। सुपर 4 में, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया एक-एक बार एक दूसरे से खेलेंगे, जबकि शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें - बटलर ने IPL में कोहली की इस मामले में की बराबरी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड पड़ा खतरे में