5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी की आंखें हैं या बाज की नजर… फिर दिल जीता माही की नजर ने, देखें पूरा वीडियो

इंडिया-श्रीलंका सीरीज के पहले वनडे मैच में धोनी ने फिर से अपनी पैनी नजर का परिचय दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 11 Dec 2017, 10:55 AM IST

India vs srilanka

नई दिल्ली। भारत भले ही श्रीलंका से पहले वनडे मैच में हार गया हो, लेकिन धोनी ने कुछ ऐसा किया कि भारतीय दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धोनी ने एक बार फिर से सबका दिल जीत लिया। अगर आप समझ रहे हैं कि हम बात धोनी की बैटिगं कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। धोनी ने टीम के लिए बेशक सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली हो लेकिन धोनी ने इस पारी के अलावा ऐसा कुछ भी किया जिससे धोनी एक बार फिर से सबके चेहते बन गए। उनकी इस पैनी नजर के चलने धोनी ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स द्वारा काफी ट्रेंड हुए।

धोनी की असली नजर ने फिर से बता दिया कि ग्राउंड पर असली बॉस तो वहीं हैं। इंडिया-श्रीलंका के पहले मैच में भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज जहां 'तू चल, मै आया' का खेल रहे थे, तो इकलौते धोनी ही थे, जिन्होंने टीम की कमान संभाली हुई थी। लेकिन धोनी की इस पारी के अलावा मैच में उनके द्वारा लिए गए DRS ने हर किसी को हैरान कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि ग्राउंड पर क्या हुआ। दरअसल धोनी ने मैच में एक DRS लिया, जब जसप्रीत बुमराह बैटिंग कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपील हुई, अपांयर ने आउट भी दे दिया, जसप्रीत बुमराह पैवेलियन की ओर बढ़ने भी लगे। लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े धोनी ने तुरंत DRS ले लिया। धोनी ने यह DRS उस वक्त लिया जब टीम का स्कोर 8 विकेट पर सिर्फ 87 रन था। भारतीय टीम का 33वां ओवर चल रहा था और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर की जरूरत थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पथिराना 33वां ओवर डाल रहे हैं और उनकी आखिरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एलबीडब्लू की अपील होती है और अंपायर भी आउट दे देता है। जैसे ही अंपायर उंगली उठाते हैं, तुरंत धोनी जसप्रीत से पहले धोनी जसप्रीत के लिए DRS ले लेते हैं।.