11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Spanish GP: कार क्रैश में बाल-बाल बचे F2 ड्राइवर, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

F2 Driver Crash: मैड्रिड GP में F2 ड्राइवर कार क्रैश में बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। आप भी देखें…
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 11, 2026

F2 CAR

मैड्रिड GP में F2 ड्राइवर का भयानक क्रैश, कार में लगी भीषण आग (सोर्स- एक्स /@The Race)

Spanish Grand Prix F2 Driver Crash: मैड्रिड में स्पैनिश GP के रेस वीकेंड की शुरुआत हादसों के साथ हुई। मैड्रिंग सर्किट पर F2 ड्राइवर तसनापोल इंथ्राफुवासक की कार बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। कुछ ही पल में हालात बेहद खतरनाक हो गए। हालांकि, ड्राइवर ने हिम्मत दिखाई और कार से सुरक्षित बाहर निकल गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस घटना ने नए मैड्रिड सर्किट की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

थाई ड्राइवर इंथ्राफुवासक अकेले प्रैक्टिस सेशन में ट्रैक पर थे। तभी उनकी कार बैरियर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इंथ्राफुवासक तुरंत कार से बाहर निकले। उन्होंने दीवार को पार किया और सुरक्षित जगह पहुंच गए। इसके बाद मार्शल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया।

हादसे के बाद सेशन को तुरंत रेड फ्लैग कर दिया गया। करीब 24 मिनट बाद प्रैक्टिस फिर शुरू हुई। उस समय सेशन में केवल छह मिनट बाकी थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ड्राइवर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।

लगातार हादसों से बढ़ी सर्किट की चिंता

F2 की घटना अकेली नहीं थी। इससे पहले F3 का प्रैक्टिस सेशन भी क्रैश के कारण रोकना पड़ा था। F3 टेस्ट में कुल 19 रेड फ्लैग की घटनाएं सामने आईं। इनमें 11 रेड फ्लैग सीधे क्रैश की वजह से हुए। लगातार हो रही घटनाओं ने मैड्रिंग सर्किट की सुरक्षा को चर्चा में ला दिया है। 5.4 किलोमीटर लंबा यह सर्किट F1 कैलेंडर में स्पेन की आधिकारिक रेस के तौर पर बार्सिलोना GP की जगह आया है। लेकिन शुरुआत से ही इसकी डिजाइन और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वेरस्टैपेन और रसेल ने भी जताई चिंता

मैड्रिड सर्किट की चुनौतियों को लेकर F1 के बड़े ड्राइवर भी पहले ही सावधान कर चुके हैं। चार बार के F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन ने कहा था कि यहां छोटी सी गलती भी बड़े क्रैश में बदल सकती है। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल ने तो इसे 'क्रेजी' सर्किट तक बताया। उन्होंने कहा कि F3 में 19 रेड फ्लैग की खबर सुनकर वह हैरान हुए थे। सिम्युलेटर पर ट्रैक चलाने के बाद उन्हें लगा कि यह संख्या भी कम है।

रसेल के मुताबिक यहां कई तेज कोने हैं। दीवारें भी काफी पास हैं। ऐसे में गलती की गुंजाइश बहुत कम है। एल्पाइन के पियरे गैस्ली ने भी माना कि मैड्रिड में रेड फ्लैग का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने ट्रैक को रोमांचक बताया। लेकिन साथ ही कहा कि यहां छोटी गलती के बड़े नतीजे हो सकते हैं।