11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: T20i में इतिहास बदलने तैयार तिलक-अभिषेक और ईशान, निशाने पर धवन और धोनी के रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अफगानिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में इन तीनों के पास जहां शिखर धवन को पीछे छोड़कर इतिहास बदलने का मौका होगा, तो ईशान के पास एमएस धोनी को पछाड़ने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 11, 2026

India vs Afghanistan

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: BCCI)

India vs Afghanistan T20i Series: भारत बनाम अफगानिस्तान 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार 13 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज में सभी की नजरें एक बार फिर 15 वर्षीय टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इन तीनों के पास इस सीरीज में शिखर धवन से आगे निकलने का मौका होगा, तो वहीं, ईशान महज 10 रन बनाते ही एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे।

भारत के लिए T20Is में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन 1759 रनों के साथ छठे पायदान पर हैं। जबकि तिलक वर्मा 1645 रनों के साथ 7वें, अभिषेक शर्मा 1629 रनों के साथ 8वें और ईशान किशन 1608 रन के साथ 10वें स्‍थान पर हैं। इन तीनों के पास अफगानिस्‍तान के खिलाफ इस सीरीज में शिखर धवन को पछाड़ने का सुनहरा मौका होगा। बता दें कि इस मामले में पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा 4231 रन के साथ शीर्ष पर काबित हैं, तो विराट कोहली 4188 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव 3272 रन के साथ तीसरे, हार्दिक पंड्या 2288 रन के साथ चौथे और केएल राहुल 2265 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

ईशान किशन के पास एमएस धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

ईशान किशन फिलहाल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। वह 55 पारियों में 1608 रन बना चुके हैं। इस सीरीज में वह 10 रन बनाते ही 1617 रन बनाने वाले एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे। एमएस धोनी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैचों की 85 पारियों में 37.60 के औसत 1617 रन बनाए। ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। उनकी कप्‍तानी में हाल ही में ईस्‍ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है।

भारत के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
1रोहित शर्मा1591514,23132.05140.89532
2विराट कोहली1251174,18848.69137.04138
3सूर्यकुमार यादव1131073,27236.35162.94425
4हार्दिक पंड्या1381092,28828.24145.9109
5केएल राहुल72682,26537.75139.12222
6शिखर धवन68661,75927.92126.36011
7तिलक वर्मा59561,64544.45145.1829
8अभिषेक शर्मा56551,62930.73187.24211
9एमएस धोनी98851,61737.60126.1302
10ईशान किशन55551,60829.77146.31112