11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Afg vs Ind: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले T20i पर बारिश का साया, जानें दिल्‍ली में रविवार को कैसा रहेगा मौसम

Afg vs Ind 1st T20i, Delhi Weather Update: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आइये इससे पहले दिल्‍ली के मौसम का हाल आपको बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 11, 2026

Afg vs Ind 1st T20i, Delhi Weather Update

अरुण जेटली स्‍टेडियम, दिल्‍ली। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/RevSportzGlobal)

Afghanistan vs India 1st T20i, Delhi Weather Update: भारतीय टीम का अब अगला असाइनमेंट अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। जिसका आगाज रविवार 13 सितंबर से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होने जा रहा है। इस सीरीज की खास बात ये है कि टीम इंडिया क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अपने घर में ही मेहमान की भूमिका में होगी। लेकिन, इससे पहले दिल्‍ली का मौसम काफी खराब हो चुका है, जिसके चलते पहले मैच पर ही बारिश का साया मंडराने लगा है। आइये पहले मैच के दौरान दिल्‍ली में हर घंटे के मौसम के पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं।

रविवार को मैच के दौरान दिल्‍ली के मौसम का हाल

भारत बनाम अफगानिस्‍तान पहला टी20 13 सितंबर को भारतीय समयानुसार, शाम सात बजे से शुरू होगा। लेकिन, एक्‍यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो रविवार को शाम 6 बजे 39 प्रतिशत बारिश के आसार हैं, जो मैच के समय शाम 7 बजे तक 51 प्रतिशत तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में टॉस और मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। इसके बाद 8 बजे 47 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। फिर अगले तीन घंटे 9 बजे, 10 बजे और 11 बजे यह घटकर क्रमश: 40, 34 और 34 प्रतिशत तक रह जाएगी। इस तरह मैच के दौरान रुकावट के साथ ओवर घटाए जा सकते है। अगर मौसम में परिवर्तन नहीं होता है, तो दर्शकों को थोड़ी रुकावट के साथ एक नतीजे वाला मैच देखने को मिल सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्‍तान के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 8 मैच भारत ने जीते हैं, तो एक मैच बेनतीजा रहा है। मेजबान अफगानिस्‍तान की टीम भारत के खिलाफ अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्‍तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्‍तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक। रिजर्व खिलाड़ी: एजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग