11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s Asia Cup 2026 Final में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत, श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है चिरप्रतिद्वंद्वी का पलड़ा

SLW vs PAKW Semi Final 2: विमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले एक नजर इन दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 11, 2026

SLW vs PAKW Semi Final 2

श्रीलंका बनाम पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Sri Lanka Women vs Pakistan Women Semi Final 2: विमेंस एशिया कप 2026 में आज शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में भारत से होगा। श्रीलंका बनाम पाकिस्‍तान के टी20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड आंकड़े देखें तो उस हिसाब से एक-बार फिर खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्‍तान के बीच हो सकता है।

पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम का आमना-सामना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे अब तक 24 बार हुआ है। इनमें से 12 मुकाबले पाकिस्‍तान ने जीते हैं, तो श्रीलंका ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक पाकिस्‍तान का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आ रहा है। इन दोनों के बीच आखिरी मैच पिछले महीने ही दांबुला में खेला गया था, जिसमें पाकिस्‍तान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला T20 मैचों के नतीजे

तारीखविजेताजीत का अंतरमैदान
4 अगस्त 2026पाकिस्तान4 विकेटदांबुला
2 अगस्त 2026श्रीलंका6 विकेटदांबुला
31 जुलाई 2026श्रीलंका6 विकेटदांबुला
3 अक्टूबर 2024पाकिस्तान31 रनशारजाह
26 जुलाई 2024श्रीलंका3 विकेटदांबुला
24 सितंबर 2023श्रीलंका6 विकेटहांगझोउ
13 अक्टूबर 2022श्रीलंका1 रनसिलहट
11 अक्टूबर 2022पाकिस्तान5 विकेटसिलहट
28 मई 2022पाकिस्तान4 विकेटकराची
26 मई 2022पाकिस्तान7 विकेटकराची
24 मई 2022पाकिस्तान6 विकेटकराची
6 जून 2018पाकिस्तान23 रनकुआलालंपुर
31 मार्च 2018पाकिस्तान38 रनकोलंबो (SSC)
30 मार्च 2018श्रीलंका7 विकेटकोलंबो (NCC)
28 मार्च 2018श्रीलंका1 विकेटकोलंबो (SSC)
27 नवंबर 2016पाकिस्तान8 विकेटबैंकॉक
17 जनवरी 2015श्रीलंका5 विकेटशारजाह
16 जनवरी 2015पाकिस्तान55 रनशारजाह
15 जनवरी 2015श्रीलंका8 रनशारजाह
3 अप्रैल 2014पाकिस्तान14 रनसिलहट
31 जुलाई–1 अगस्त 2013मैच बेनतीजाडबलिन
14 अक्टूबर 2010श्रीलंका8 विकेटपोटचेफस्ट्रूम
6 मई 2010श्रीलंका1 रनबैसेटेरे
12 जून 2009श्रीलंका4 विकेटटॉनटन

पाकिस्तान महिला टीम

मुनीबा अली (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), आयमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

श्रीलंका महिला टीम

इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुडी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हसिनी परेरा।