दरअसल, इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर को लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। बशीर को चोट तीसरे दिन भारत की पहली पारी के 78वें ओवर में लगी, जब रवींद्र जडेजा ने गेंद को वापस बशीर की ओर खेला, जिसे पकड़ने के प्रयास में उनकी अंगुली चोटिल हो गई। चोटिल होने के बाद 21 वर्षीय खिलाड़ी को असहजता महसूस हुई, जिसके कारण उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट ने ओवर पूरा किया। बशीर की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के एकमात्र स्पिनर की भूमिका निभाई।