12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया के कप्तान ने लिया संन्यास का फैसला! बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला

Indian Team Captain : भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्‍यास को लेकर लंबे समय से बातें चल रही हैं। इसको लेकर अब खुद कप्‍तान सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बताया कि वह कब संन्‍यास लेंगे और उनका आखिरी मुकाबला कौन सा होगा?

2 min read
Google source verification
sunil-chhetri.jpg

टीम इंडिया के कप्तान ने लिया संन्यास का फैसला! बताया कब खेलेंगे आखिरी मुकाबला।

Indian Team Captain : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के संन्‍यास को लेकर लंबे समय से बातें चल रही हैं। इसको लेकर अब खुद कप्‍तान सुनील छेत्री ने बड़ा बयान दिया है। 38 वर्ष की उम्र में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले सुनील ने अपने संन्‍यास की बातों को दरनिार कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अभी खेल को अलविदा कहने का समय नहीं आया है और न ही इसके लिए उन्‍होंने कोई समय सीमा निर्धारित की है। वह इस उम्र में भी गजब की फुर्ती के साथ टीम इंडिया के आक्रमण की अगुआई करते हैं। उनमें अभी भी काफी खेल बाकी है, इसका अंदाजा आप सैफ चैंपियनशिप के तीन मैचों में किए गए उनके 5 गोल से लगा सकते हैं।


लेबनान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर छेत्री ने कहा कि वह नहीं जानते कि देश के लिए उनका आखिरी मुकाबला कब और कौन सा होगा। उन्‍होंने कहा कि कभी भी लंबे समय के टार्गेट नहीं बनाता। वह बस अगले मैच के बारे में सोचते हैं और अगले 10 दिन के बारे में सोचते हैं। उन्‍होंने कहा कि संन्यास तो एक दिन लेना ही है, लेकिन वह उस दिन के बारे में नहीं सोचते हैं।

बताया कब लेंगे संन्‍यास

बता दें कि सुनील छेत्री भारत के सबसे सफल हॉकी खिलाडि़यों में से एक हैं। वह सबसे ज्‍यादा गोल के मामले में एशिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम 92 गोल दर्ज हैं। छेत्री ने कहा कि संन्यास का फैसला लेने के लिए उन्‍होंने खुद के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं। वह टीम के लिए योगदान दे पा रहे हैं या नहीं। गोल कर पा रहे हैं या नहीं। कड़ी ट्रेनिंग कर पाते हैं या नहीं। ये मानक हैं तय करते हैं कि वह टीम के लिए ठीक हैं या नहीं। उन्‍होंने कहा कि जिस दिन वह इन पर खरे नहीं उतर पाए तो संन्‍यास ले लेंगे।

यह भी पढ़ें : अफरीदी ने रचा इतिहास, पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी कर झटके 4 विकेट

परिवार के लोग भी लगा रहे संन्‍यास की अटकलें

सुनीन छेत्री ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि संन्यास एक साल बाद लेंगे या फिर छह महीने के बाद लेंगे। उन्‍होंने कहा कि मेरा परिवार भी मेरे संन्‍यास को लेकर अटकलें लगा रहा है। उन्‍होंने कहा कि जब उनके परिवार वाले उनके संन्‍यास की बात कहते हैं तो वह मजाक के लहजे में अपने रिकॉर्ड गिना देते हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप में अहमदाबाद में खेलने से खौफजदा पाकिस्‍तान ने अब चली ये नई चाल

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग