12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kho Kho World Cup 2025 Live Streaming: जानिए, कब और कहां देखें भारत और नेपाल के बीच मुकाबला?

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए 15-15 सदस्यीय टीम घोषित की है।

2 min read
Google source verification

Kho Kho World Cup 2025: खो-खो वर्ल्ड कप 2025 का आगाज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार (13 जनवरी 2025) को होने जा रहा है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुल 23 टीमें हिस्सा लेंगी।

भारतीय पुरुष खो-खो टीम को ग्रुप-ए में नेपाल, पेरू, ब्राजील और भूटान के साथ शामिल किया गया है, वहीं भारतीय महिला टीम को ग्रुप-ए में ईरान, मलेशिया और कोरिया के साथ रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को नहीं, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए 15-15 सदस्यीय टीम घोषित की है। 2016 में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले प्रतीक वायकर भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे।

भारतीय महिला टीम की कप्तानी ऑलराउंडर प्रियांका इंगले करेंगी। खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज से शुरु होंगे। इसके बाद नॉकआउट राउंड खेले जाएंगे। खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को होंगे।

भारतीय स्क्वाडः

भारतीय पुरुष खो-खो टीम- सुयश गर्गाटे, प्रतीक वायकर (कप्तान), रामजी कश्यप, शिवा पोटिर रेड्डी, प्रभानी साबर, मेहुल, सचिन भार्गो, आदित्य गणपुले, गौतम एमके, निखिल बी, आकाश कुमार, सुब्रमणि वी, सुमन बर्मन, अनिकेत पोटे, एस रोक्सन सिंह। स्टैंडबाय- विष्णुनाथ जनकीराम, अक्षय बांगरे, राजवर्धन शंकर पाटिल।

भारतीय महिला खो-खो टीम- प्रियांका इंगले (कप्तान), अश्विनी शिंदे, रेशमा राठौर, सुभाश्री सिंह, मगई माझी, भीलर देवजीभाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चैत्रा आर, अंशु कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नाजिया बीबी, नसीरीन शेख, मीनू, मोनिका। स्टैंडबाय: संपदा मोरे, प्रियांका भोपी, ऋतिका सिलोरिया।

भारत में खो-खो वर्ल्ड कप 2025 का प्रसारण किस चैनल पर किया जाएगा?

भारत में खो-खो वर्ल्ड कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर होगी। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर इसे प्रसारित किया जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले को कब और कहां देखें?

भारत में खो-खो वर्ल्ड कप के पुरुष मुकाबले 13 जनवरी को भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा, जिसका प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे किया जाएगा।