पुणे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम की रैंकिंग पर इस हार का असर नहीं पड़ा है। मैच में 64 और 10 रन की पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल करियर की सर्वश्रेष्ठ 46वीं रैंकिंग पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में स्टीव ओकीफी, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशा को काफी फायदा हुआ है।