26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, 190 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसी दिन ऋषिकांत सिंह ने रजत पदक जीता, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 26, 2026

Mirabai Chanu win gold

मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड(फोटो-IANS)

Mirabai Chanu: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 31 वर्षीय चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता और एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही मीराबाई चानू को इस वर्ग में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और भारत के पदक अभियान को स्वर्णिम शुरुआत दी। मीराबाई चानू का यह स्वर्ण पदक भारत के लिए बेहद अहम साबित हुआ है।

लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण पदक

31 वर्षीय मीराबाई चानू इस स्पर्धा की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस उम्मीद को सही साबित किया। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया। उनकी सफलता के साथ एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का राष्ट्रगान गूंजा।

85 किलोग्राम उठाकर बनाया नया रिकॉर्ड

महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने 85 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 82 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाकर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर दिया।

यह प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इस वर्ग में दर्ज सबसे बड़ा सफल वजन माना जा रहा है। साथ ही यह उपलब्धि राष्ट्रमंडल देशों के किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस वर्ग में दर्ज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में भी दर्ज की गई।

पहले प्रयास में मिली थी निराशा

मीराबाई की शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 82 किलोग्राम वजन उठाने के पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो सकीं। बारबेल को सिर के ऊपर तक ले जाने के बाद वह संतुलन बनाकर पूरी तरह सीधी खड़ी नहीं हो पाईं, जिसके कारण उन्हें वजन नीचे छोड़ना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे प्रयास में 82 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाया और तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड कायम कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग