21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, बल्ले के ठीक बीच लगी गेंद; फिर भी लिया LBW के लिए DRS

NZ vs BAN:बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। गेंद सीधा बल्ले के बीचों-बीच लगी थी उसके बावजूद बांग्लादेश टीम के कप्तान मोमिनुल हक ने ऐसा रिव्यू लिया जैसा शायद ही क्रिकेट इतिहास में किसी ने लिया हो।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 04, 2022

mominul_haque_take_drs_for_lbw_against_ross_taylor_even_ball_hits_bat.jpg

NZ vs BAN

NZ vs BAN, 1st Test: बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों ही देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच अब तक पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है न्यूजीलैंड के पहली पारी के 328 रनों के जवाब में बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने क्रिकेट जगत से जुड़े सभी फैंस को अचरज में डाल दिया। बांग्लादेश टीम के कप्तान मोमिनुल हक ने ऐसा रिव्यू लिया जैसा शायद ही क्रिकेट इतिहास में किसी ने लिया हो।

यह वाक्या 37 वें ओवर की पांचवी गेंद पर घटा। तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने फुल-लेंथ डिलीवरी के साथ रॉस टेलर को चकमा देने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा कर ना सके। तस्कीन अहमद की गेंद अच्छी गिरी थी इस बात में कोई शक ना था लेकिन वो गेंद इतनी भी अच्छी नहीं थी कि वो उन्हें विकेट दिला दे। लेकिन तस्कीन अहमद को लगा कि बॉल रॉस टेलर के बैट पर नहीं, बल्कि पैड पर लगी है।

बांग्लादेश टीम के कप्तान मोमिनुल हक ने आव देखा ना ताव और सीधा रिव्यू ले लिया। रिप्ले के दौरान जो कुछ भी हुआ उसने देखने के बाद बांग्लादेशी कप्तान की फजीहत हो रही है। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पैड से नहीं बल्कि सीधा बल्ले के बीच से टकराई है। वहीं इस नजारे को देखने के बाद कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और टहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

मोमिनुल के इस रिव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। फैंस इस रिव्यू को क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू बता रहा हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश टीम ने इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। चौथे दिन खत्म होने तक न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गवांकर 147 रन बना चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम के पास महज 17 रनों की लीड है।