इन खिलाड़ियों ने किया विरोध
जोकोविच ओलिंपिक खेलों पर संदेह व्यक्त करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका, राफेल नडाल और रोजर फेडरर भी नाराजगी जता चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने कहा है कि अभी तक ओलिंपिक में हिस्सा लेने के बारे में नहीं सोचा है। रोजर फेडरर ने कहा था कि इस बारे में एथलीट को मिलकर फैसला लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया था कि वे खुद इसको लेकर संशय में हैं और दोनों पहलुओं के बारे में सोच रहे हैं। वहीं, जापान की टेनिस स्टार प्लेयर नाओमी ओसाका और केई निशिकोरी भी इसी पक्ष में हैं कि टोक्यो को फिलहाल यह ओलिंपिक होस्ट नहीं करना चाहिए था। इस पर लोगों का मत लेना चाहिए।