आपातकाल के बावजूद होंगे ओलंपिक
जॉन कोट्स ने एक बयान में कहा कि टोक्यो और जापान के अन्य शहरों में कोरोना की वजह से आपातकाल लागू होने के बावजूद टोक्यो खेलो का आयोजन लगभग दो महीने के बाद अपने तय समय पर होगा। दरअसल, आयोजकों की तीन दिन की बैठक खत्म होने के बाद कोट्स ने ऑस्ट्रेलिया से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय चिकित्सा विशेषज्ञों ने ओलंपिक के आयोजन के खिलाफ सलाह दी तब भी इन खेलों का आयोजन होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन और वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खाका तैयार कर लिया है।