17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन ओलंपिक: विदेश में ट्रेनिंग करेंगी विनेश फोगाट, इन खिलाड़ियों को भी मिली टॉप्स में जगह

विनेश फोगाट नौ जून तक बुडापेस्ट में अभ्यास करेंगी। इसके बाद विनेश 9 से 1 जून तक पोलैंड ओपन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद फिर से बुडापेस्ट वापस आ जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 21 May 2021, 1:19 PM IST

vinesh_phogat.png

खेल मंत्रालय ने कहा है कि पहलवान विनेश फोगाट टोक्यो खेलों तक विदेश में प्रशिक्षण जारी रखेंगी। मंत्रालय ने बताया कि उनके प्रस्ताव को मिशन ओलिंपिक प्रकोष्ठ ने मंजूरी दे दी थी। वहीं ओलंपिक टिकट हासिल करने वाले नौका चालक अर्जुन लाल जाट, अरविंद सिंह,पहलवान सीमा बिस्ला और सुमित मलिक को टारगेट ओलंपिक पोडियन योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने विश्व ओलिंपिक क्वालीफायर से कोटा हासिल करने वाले पहलवान सीमा बिस्ला और सुमित मलिक को कोर समूह में जोड़ा है। नौका चालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह को विकास समूह से कोर समूह में शामिल किया गया है।

9 जून तक बडापेस्ट में अभ्यास करेंगी विनेश
विनेश फोगाट नौ जून तक बुडापेस्ट में अभ्यास करेंगी। इसके बाद विनेश 9 से 1 जून तक पोलैंड ओपन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद फिर से बुडापेस्ट वापस आ जाएंगी। यहां वह 2 जुलाई तक रहेंगी। इस दौरोन उनके साथ कोच वोलर अकोस, कुश्ती अभ्यास साथी प्रियंका और फिजियोथेरेपिस्ट पूर्णिमा रमन न्गोमदिर भी रहेंगी। मंत्रालय ने बताया कि मिशन ओलिंपिक प्रकोष्ठ ने टाप्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें बुल्गारिया के बाद उन्हें अभ्यास के लिए हंगरी और पोलैंड भेजे जाने का प्रस्ताव था।

यह भी पढ़ें— ओलिंपिक के लिए भारतीय रोवर्स को करना पड़ेगा बड़ा त्याग, रहना होगा 'पसंदीदा चीज' से दूर

अंकिता रैना भी टॉप्स के कोर ग्रुप में शामिल
साथ ही मंत्रालय का कहना है कि प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के प्रस्ताव का खर्च लगभग 20.21 लाख रुपए। इसके अलावा 'बिली जीन किंग कप में सानिया मिर्जा की जोड़ीदार रहीं टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को भी टॉप्स के कोर समूह में शामिल किया गया है। हाल ही अंकिता रैना ने महिला युगल में विश्व के टॉप 100 रैंकिंग में जगह बनाई है।'

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई कर चुके पैदल चाल एथलीट सहित 7 कोरोना पॉजिटिव

अर्जुन और अरविंद भी पुर्तगाल में लेंंगे प्रशिक्षण
इसके साथ ही टॉप्स ने ओलिंपिक खेलों की तैयारी के लिए नौका चालक खिलाड़ी अर्जुन और अरविंद के पुर्तगाल में पांच सप्ताह के प्रशिक्षण को भी मंजूरी दे दी है। टोक्यो में ओलिंपिक में जगह बनाने वाले युगल स्कलर एक जून से पुर्तगाल के पोकिन्हो हाई-परफॉर्मेंस केन्द्र में ट्रेनिंग लेंगे। बताया जा रहा है कि उनके प्रशिक्षण शिविर पर लगभग 21 लाख रूपए खर्च होंगे।