11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics 2024: अमेरिका की केटी लेडेकी ने रचा इतिहास, ओलंपिक खेलों में जीते सबसे ज्यादा गोल्ड

Most Gold Medal at Olympics Games: अमेरिका की दिग्गज महिला तैराक केटी लेडेकी ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक की 800मी फ्रीस्टाइल में 11.04 सेकेंड के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

less than 1 minute read
Google source verification
Katie Ledecky

Olympics Games Record: अमरीका का दिग्गज महिला तैराक केटी लेडेकी ने इतिहास रचते हुए रविवार को पेरिस ओलंपिक की 800मी फ्रीस्टाइल में 11.04 सेकेंड के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक नौ स्वर्ण पदक जीतने वाली संयुक्त पहली महिला एथलीट बन गई हैं। केटी के नाम अब ओलंपिक इतिहास में कुल 14 पदक हो गए हैं। यही नहीं, पेरिस ओलंपिक में यह उनका कुल चौथा पदक है। इसमें दो गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य जीता।

लारिसा के 60 साल पुराने रेकॉर्ड की बराबरी

27 वर्षीय केटी ने 60 साल पुराने लारिसा लात्यिानिना के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रूस की पूर्व महिला जिम्नास्ट लारिसा ने 1956, 1960 और 1964 ओलंपिक खेलों में कुल नौ स्वर्ण पदकों के साथ 18 पदक जीते थे। इस तरह केटी नौ गोल्ड संग उनकी बराबरी पर आ गई हैं।

केटी के ओलंपिक गेम्स के आंकड़ें

14 : पदक अब तक ओलंपिक में कुल जीते
09 : स्वर्ण, 04 रजत और एक कांस्य पदक
04 : पदक पेरिस ओलंपिक में जीते, 02 गोल्ड

ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स नहीं, इस वजह से भारतीय टीम नहीं जाना चाहती है पाकिस्तान!

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग