15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी अपने खेल से दिलों पर राज़ करते थे ये खिलाड़ी, आज हैं अपराध की दुनिया के शैतान

अपराध से जुड़ने से इन लोगों के खेल को देखकर अच्छे-अच्छे दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते थे
2 min read
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Dec 13, 2017

sports

नई दिल्ली। बचपन से हम अपने स्कूलों में कुछ अच्छी बातें सीखते आ रहे हैं। जिनमें से ये दो बातें भी हैं, पहली तो ये कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और दूसरा ये कि परिस्थितियों से कभी हार नहीं माननी चाहिए। यहां तक कि भगवान कृष्ण ने भी कुरुक्षेत्र के रण में अर्जुन को कहा था कि वे बस अपना काम करते चलें, फल की चिंता न करें। लेकिन फिर भी न जाने क्यों हम सफलता के शॉर्टकट की तलाश में निकल पड़ते हैं। और अकसर किसी गलत काम में लग जाते हैं। तो वहीं दूसरी ओर सफलता नहीं मिलने से निराश होकर लोग अपराध में शामिल हो जाते हैं।

आज हम ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि जिन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि खेल जगत से जुड़े हुए हैं। अपराध से जुड़ने से इन लोगों के खेल को देखकर अच्छे-अच्छे दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते थे तो वहीं अब उनका नाम सुनते ही ये लोग डर के मारे घर में छिपकर रहने को मजबूर हैं। इनमें से ज़्यादातर हरियाणा के खिलाड़ी हैं।

हरियाणा स्टेट कबड्डी के पूर्व चैंपियन सनी उर्फ कुक्की अब एक गैंग को चलाता है। सनी ने अपनी गैंग का नाम कुक्की गैंग रखा है। कबड्डी को किनारे रखकर कुक्की हत्या और लूट की कई खौफनाक वारदातों में शामिल रह चुका है। कुक्की के खिलाफ करीब 11 मामले अभी भी दर्ज हैं। एक दूसरे मामले में हरियाणा का ही एक क्रिकेटर बुरा फंसा। हरियाणा के लिए क्रिकेट खेल चुका सुरजीत रंगदारी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा था। सुरजीत जितना अच्छा बल्लेबाज़ था उतना ही अच्छा गेंदबाज़ भी था। वह रंगदारी से पैसा इकट्ठा करके फिर से क्रिकेट खेलना चाहता था। लेकिन पैसे कमाने का उसका ये तरीका जितना खतरनाक था उतना ही गैर-कानूनी भी था।