6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में मिला लावारिस शव, हत्या की आशंका, जानिए पूरा मामला

पुलिस को संदेह, दो से तीन दिन पुराना है शव

2 min read
Google source verification
murder

हत्या

जबलपुर/ सिहोरा। जिले की मझोली से लगे जंगल में बुधवार को एक लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की तो किसी बुजुर्ग की लाश होने की आशंका जताई। बुजुर्ग की हत्या होने का संदेह जताया। उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

लकड़ी बीनने गए लोगों को आयी बदबू
मझोली पुलिस के अनुसार इन्द्राना चौकी के अंतर्गत कौनी खुर्द गांव से लगे जंगल में गांव के लोग बुधवार को लकड़ी बीनने गए थे। जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान लोगों को बदबू आई। जिस जगह से बदबू आ रही थी लकड़ी बीनने वाले वहां पहूंचे तो दंग रह गए। झाडिय़ों के पीछे एक बुजूर्ग मृत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने लाश मिलने की सूचना इंद्राना पुलिस चौकी को दी।

सिर और जननांग पर चोट के निशान
शव मिलने की सूचना पर जंगल पहुंची पुलिस ने ने देखा कि एक बुजूर्ग मृत पड़ा था। मृतक के सिर और जननांग चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या के कोण से मामले की जांच की। इस दौरान शव के पास एक पत्थर भी मिला है। अंदेशा जताई जा रही है कि इसी पत्थर से बुजुर्ग पर वार किए गए। जिससे उसके सिर और जननांग में गंभीर चोट आयी और उसकी मौत हो गई।

ऐसे हुई मृतक की पहचान
एसडीओपी अशोक तिवारी, मझोली एसआई अशोक तिवारी घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त अदाली बर्मन (55) निवासी ग्राम नगरधा के रूप में हुई। शव को देखकर पुलिस का अनुमान है कि बुजुर्ग की हत्या करीब दो दिन पहले की गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों पर 302 का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।