21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PKL 2021 Auction Day 3: पिंकपैंथर्स ने अर्जुन देशवाल को 96 लाख में खरीदा, अर्जुन ठाकुर दबंग दिल्ली में, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल

Pro Kabaddi League 2021: नीलामी के तीसरे दिन भी कई खिलाड़ियोंं को बड़ी रकम में खरीदा गया। जयपुर पिंकपैंथर्स ने अर्जुन देशवाल को 96 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

2 min read
Google source verification
pro_kabaddi_league.png

PKL 2021 Auction Day 3: प्रो कबड्डी लीग के लिए तीसरे दिन की नीलामी में कई खिलाड़ियों को बड़ी बोली लगाकर टीम में शामिल किया गया। इससे पहले नीलामी के दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगी। टीमों ने भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी रकम में खरीदा। इसमें सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल बिके। यूपी योद्धा टीम ने प्रदीप नरवाल को 1.65 करोड़ में खरीदकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। नीलामी के तीसरे दिन भी कई खिलाड़ियोंं को बड़ी रकम में खरीदा गया। जयपुर पिंकपैंथर्स ने अर्जुन देशवाल को 96 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

दबंग दिल्ली टीम में शामिल हुए अजय ठाकुर
कबड्डी प्लेयर अर्जुन ठाकुर प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें दिल्ली ने 46 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं दबंग दिल्ली ने जीवा कुमार को भी अपनी टीम में शामिल किया। जीवा को दबंग दिल्ली ने 44 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले जीवा बंगाल वारियर्स के लिए खेलते थे।

अर्जुन और नवीन जयपुर पिंकपैंथर्स में
वहीं नीलामी के तीसरे दिन जयपुर पिंकपैंथर्स ने भी कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। पिंकपैंथर्स ने अर्जुन देशवाल को बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। अर्जुन को 96 लाख रुपए में पिंकपैंथर्स ने खरीदा है। नवीन को जयपुर पिंकपैंथर्स 22 लाख रुपए में अपनी टीम में किया शामिल।

यह भी पढ़ें— ममता के खेला होबे के जवाब में भाजपा ने की फुटबॉल और कबड्डी का आयोजन

हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा इन खिलाड़ियों को
नीलामी के तीसरे दिन हरियाणा स्टीलर्स ने भी कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। टीम ने अजय को 10 लाख रुपए में टीम में लिया। वहीं ऑलराउंडर बृजेंद्र सिंह चौधरी को भी अपनी टीम में लाने के लिए मोटी रकम खर्च की। टीम ने उन्हें 56 लाख में खरीदा। इसके अलावा ऑलराउंडर राजेश नरवाल को हरियाणा स्टीलर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। साजिन चंद्रशेखर को पटना पाइरेट्स ने 10 लाख रुपए में लिया। वहीं टीम ने रवि कुमार को 27.50 लाख रुपये में FBM के जरिए अपनी टीम में लिया। इसके अलावा सुरेन्द्र नाडा को 20 लाख रुपए में खरीदा।

यह भी पढ़ें— खिलाड़ी ही नहीं शायर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, फिल्मी सितारों के लिए लिखी थी लाइनें

नीलामी में बिके ये खिलाड़ी भी
इसके अलावा तीसरे दिन की नीलामी में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बोली लगी। सुमित सिंह को बंगाल वारियर्स ने 20 लाख में लिया। वहीं गुजरात जायंट्स ने सोनू को 20 लाख के बेस प्राइस पर रखा है। इसके अलावा U Mumba ने पंकज को 10 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। पुनेरी पलटन टीम ने सोंबिर को 34.50 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया है। इसके अलावा पुनेरी पलटन ने ई सुभाष को 10 लाख रुपए में खरीदा। यूपी योद्धा ने गुरदीप को 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा तमिल थलाइवाज ने सौरभ तानाजी पाटिल को 15 लाख रुपए में साइन किया है। बंगाल वारियर्स ने मनोज गौड़ा के को 10 लाख में टीम में शामिल किया।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग