30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal Politics : ममता के खेला होबे के जवाब में भाजपा ने की फुटबॉल और कबड्डी का आयोजन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेला होबे के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने नौ अगस्त से आठ दिवसीय बंगाल बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने रविवार को बताया कि इस बीच पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा 13 अगस्त को राज्य भर में फुटबाल और कबड्डी का आयोदन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 9 Aug 2021, 1:39 AM IST

West Bengal Politics : ममता के खेला होबे के जवाब में भाजपा ने की फुटबॉल और कबड्डी का आयोजन

West Bengal Politics : ममता के खेला होबे के जवाब में भाजपा ने की फुटबॉल और कबड्डी का आयोजन

भाजपा का बंगाल बचाओं अभियान आज से शुरू - शमिक भट्टाचार्य
कहा, राज्य में चल रहा है विभाजन की राजनीति
कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेला होबे के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने नौ अगस्त से आठ दिवसीय बंगाल बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने रविवार को बताया कि इस बीच पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा 13 अगस्त को राज्य भर में फुटबाल और कबड्डी का आयोदन किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों और अत्याचार के खिलाफ उनकी पार्टी आगामी सोमवार से पश्चिम बंगाल बचाओ अभियान शुरू करेगी।
उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को राज्य में शहीद दिवस मनाया जाएगा। हिंसा में मारे गए राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ पार्टी की ओर से इस दिन आदिवासी दिवस भी मनाया जाएगा। उनके अनुसार दस अगस्त को राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, 11 अगस्त को पौधा रोपण किया जाएगा और पार्टी के नेता और मंत्री पार्टी के शहीद कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे। 12 अगस्त को महिला मोर्चा की ओर से राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ कानून तोड़ों अभियान, 14 को कोलकाता सहित राज्य के छह जगहों पर सेमीनार, 15 को राज्य भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बंगाल बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दिन ममता बनर्जी खेला होबे दिवस मनाने की घोषणा की है।
बंगाल जैसा विभाजन राजनीति कहीं नहीं

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले लोंगों के खिलाफ हिंसा फैलाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अब भाजपा समर्थकों को आर्थिक तौर से परेशान किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के लोग प्राइवेट स्कूल प्रबंधन और कंट्रैक्टरों पर दवाब बना कर विभिन्न प्राइवेट स्कूलों पढ़ाने और ठेकादारों के अधीन काम करने वाले भाजपा समर्थकों को नौकरी से हटवा रहे हैं।