11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, 45 दिनों में फतह की विश्व की सबसे ऊंची चोटी

छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढऩे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: छत्तीसगढ़ की बेटी याशी ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, 45 दिनों में विश्व की सबसे ऊंची चोटी की फतह

1 अप्रैल को शुरू किया था अभियान

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर चढऩे की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रायगढ़ की याशी ने बुधवार की सुबह 5.45 बजे एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। देशभर के पर्वतारोहियों की 15 सदस्यीय टीम ने 1 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट चढऩे का सफर शुरू किया था, जिसमें याशी जैन छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य थी। लगभग 45 दिनों में याशी ने एवरेस्ट फतह करने का सफर पूरा किया। याशी के सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह करने के अभियान को पूरा करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और जैन समाज ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की बेटी के इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसके जाने से पूर्व याशी से मुलाकात के दौैरान 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

प्रदेश की पहली पर्वतारोही
इसी के साथ याशी जैन विश्व की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट के साथ चार महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियां फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली पर्वतारोही बनने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

कई चोटी चढ़ चुकी याशी जैन
- याशी ने पर्वरोहण का सफल वर्ष 2018 में शुरू किया।
- मई 2018 में उत्तराखंड के पहाड़ माउंट जोगिन की चढ़ाई की।
- जुलाई 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5642 मीटर) फतह किया।
- जनवरी 2020 में नेपाल की माउंट आइलैंड पीक (6119 मीटर) पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
- 2 अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो 5896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।
- 14 फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ (6961 मीटर) को फतह किया।
- 2021 में माउंट एवरेस्ट के अभियान के दौरान कैंप-4 (8000मीटर) की चढ़ाई तक पहुंची।