22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब ट्रैक पर उतरेंगे Neeraj Chopra, क्या है पहले दिन Team India का शेड्यूल? जानें पूरी डिटेल्स

Commonwealth Games 2026 में सिर्फ 10 खेलों को शामिल किया गया है, जहां कुछ भारतीय स्टार ही प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। ग्लासगो गेम्स से क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस को बाहर कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification
Neeraj Chopra cwg

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन (फोटो-IANS)

CWG 2026 Live Streaming In India: 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत होगी। पहले दिन टीम इंडिया लॉन बॉल्स के साथ अपने अभियान का आगाज करेगी, जिसमें उन्होंने बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि सबकी नजरें नीरज चोपड़ा पर होने वाली है, जो एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल के सबसे बड़े उम्मीद हैं। चलिए जानते हैं पहले दिन का शेड्यूल के साथ नीरज चोपड़ा के प्रतिस्पर्धा का शेड्यूल।

मीराबाई चानू-लवलीना पर भी नजर

ग्लासगो में ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के अलावा मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भी नजर आएंगी। हालांकि हॉकी, क्रिकेट, बैटमिंटन, टेबल टेनिस और कुश्ति के हटाए जानें से फैंस के मन में निराशा भी है, क्योंकि इन्हीं खेलों में टीम इंडिया को ज्यादातर सबसे ज्यादा मेडल मिलते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें संस्करण में इस बार सिर्फ 10 खेलों को शामिल किया गया है, जो बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के मुकाबले नौ खेल कम हैं। इसके अलावा, छह पैरा स्पोर्ट्स भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। सभी मुकाबले ग्लासगो के चार प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, स्कॉटिश इवेंट कैंपस, ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना और टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर शामिल हैं।

126 एथलीट्स से देश को उम्मीद

भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 मेडल जीते थे। ग्लासगो में देश ने पैरा-एथलेटिक्स समेत 126 लोगों का दल भेजा है। भारत की एथलेटिक्स टीम ग्लासगो में सबसे बड़ा आकर्षण होगी और इसे जेवलिन थ्रो के स्टार नीरज चोपड़ा लीड करेंगे, जो 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन हैं। हालांकि वह सीधे 30 जुलाई को ट्रैक पर उतरेंगे, जब जैवलिन थ्रो इवेंट का क्वालीफाई राउंड आयोजित होगा। 31 जुलाई को गोल्ड मेडल इवेंट होगा। इसके अलावा एथलेटिक्स में गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और मुरली श्रीशंकर जैसे बड़े इंटरनेशनल मेडलिस्ट पर भी नजरें रहेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत का कैंपेन गुरुवार (23 जुलाई) को लॉन बाउल्स के साथ शुरू होगा, जो एक ऐसा इवेंट है जिसमें देश को 2022 बर्मिंघम गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिला था। ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम 2022 मेडल टेबल में 179 मेडल के साथ टॉप पर रहा, जिसमें 67 गोल्ड शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम 176 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ तीन मेडल पीछे रही थी। स्कॉटलैंड ने 13 गोल्ड के साथ 51 मेडल जीते थे।

कहां देखें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा प्रमुख इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।