नीरज ने यह लिखा ट्वीट में
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला गोल्ड लाने नीरज चोपड़ा ने ट्वीट में साफ लिखा है कि वह विनेश फोगाट का समर्थन करते रहेंगे। नीरज ने ट्वीट में लिखा,'हर खिलाड़ी अपने देश के तिरंगे को ऊंचा करने के मकसद से फील्ड पर उतरता है। विनेश फोगाट भारत की बेस्ट एथलीटों में से एक हैं, जिन्होंने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है। हम सभी को आप पर गर्व है और आपके कॅरियर के अगले चरण में आपका समर्थन करते रहेंगे।'