टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोर नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल विश्व एथलेटिक्स ने भाला फेंक पुरुष एथलीटों की ताजा रैकिंग जारी की है। इसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से पहले नीरज 14 एथलीटों से पीछे थे, अब उन्होंंने गोल्ड जीतकर इनको पीछे छोड़ दिया है। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने से पहले नीरज की रैकिंग 16 थी। अब ताजा रैंकिंग में नीरज चोपड़ा ने दुनिया के कई दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।