आसान नहीं होता जेवलिन फेंकना
वैसे जेवलिन थ्रो देखने में आसान खेल लगता है लेकिन ऐसा है नहीं। जेवलिन में ताकत और तकनीक दोनों बहुत अहम होती हैं। जेवलिन थ्रो करते समय एथलीट को दो चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है, दौड़ और कदमों को जमीन पर रखने का तरीका।
जेवलिन को उठाने के कई तरीके होते है और इसी तरह उसे फेंकना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। जेवलिन छोड़ते समय एथलीट को अपने हाथ के एंगल, शरीर की पोजिशन और आखिरी थ्रो मूवमेंट पर ध्यान देना होता है।