12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020 : पीवी सिंधु की शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचीं, एक और मेडल के करीब भारत

Tokyo Olympics 2020 : बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हराकर पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

2 min read
Google source verification
pv_sindhu.jpg

पीवी सिंधु

Tokyo Olympics 2020 : बैडमिंटन के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच वर्ल्ड क्लास मुकाबला देखने को मिला। पहले सिंधु थोड़ा स्लो दिख रही थी, लेकिन फिर गेम के आगे बढ़ने पर उन्होंने रफ्तार पकड़ ली। सिंधु ने जोरदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-13 से जीत लिया। यह गेम 23 मिनट तक चला और सिंधु ने पहला गेम जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु ने जोरदार खेल दिखाते हुए 22-20 से गेम जीत लिया है। इसी के साथ सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कांटे का ये मुकाबला 56 मिनट तक चला। सिंधु ने ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वह मेडल से एक जीत दूर हैं।

यामागुची के खिलाफ शानदार रहा है सिंधु का रिकॉर्ड
सिंधु का यामागुची के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने यामागुची के खिलाफ 18 में से 11 मुकाबले जीते हैं, जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मार्च में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में हुए पिछले मुकाबले में सिंधु ने बाजी मारी थी।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo olympics 2020: पीवी सिंधु ने कहा-शुरू से ही मैच दर मैच रणनीति पर चल रही हूं

इससे पहले मिया ब्लिचफेल्ट को हराया
टोक्यो ओलंपिक के 7वें दिन यानी गुरुवार को पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधु ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में मिया के खिलाफ 21-15, 21-13 से जीत दर्ज की। यामागुची की बात की जाए तो उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की गायुन किम को 2-0 से हराया। यामागुची ने यह मै 21--17, 21-18 से जीता।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 बॉक्सर सतीश मेडल से एक जीत दूर, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इन टूर्नामेंट्स में भी सिंधु ने किया अच्छा प्रदर्शन
पीवी सिंधु ने हमेशा बड़े टूर्नामेंटस में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में जीते गए रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन से स्पष्ट है। विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने 2019 में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले 2017 और 18 में सिंधु ने रजत और 2013 तथा 2014 में कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: मेडल के करीब पहुंचे तीरदांज अतनु, अंतिम 8 में किया प्रवेश

कई लोगों ने समझाया टूर्नामेंट का महत्व
गुरुवार को मैच के बाद सिंधु ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के महत्व को समझाया है और यह भी कहा है कि इस टूर्नामेंट में मैच दर मैच की रणनीति पर चलना बेहतर होगा। उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा था कि बहुत से लोगों ने मुझसे जो कहा है। मैं इसे एक तारीफ के रूप में लूंगी। लेकिन मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। हर बिंदु पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, न कि सिर्फ मैच पर।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग