30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक से बाहर हुए भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण, जापान के मुक्केबाज ने दर्ज की एकतरफा जीत

Tokyo Olympics 2020: इस मुकाबले के दौरान 29 साल के विकास की आंख के पास से खून भी आने लगा। उनकी बायीं आंख के नीचे कट लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Jul 2021, 5:29 PM IST

vikas_1.png

Tokyo Olympics 2020: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (69 किग्रा) को शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में अपने पहले मुकाबले में स्थानीय दावेदार सेवोनरेट्स क्विन्सी मेनसाह ओकाजावा के खिलाफ 0-5 की एकतरफा हार का सामना करना पड़ा जिससे इन खेलों में देश की नौ सदस्यीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। इस मुकाबले के दौरान 29 साल के विकास की आंख के पास से खून भी आने लगा। उनकी बायीं आंख के नीचे कट लगा। टीम सूत्रों का हालांकि कहना है कि विकास कंधे में हल्की चोट के बावजूद मुकाबले में उतरे।

मैच में शुरू से अंत तक हावी रहे ओकाजावा
विकास शनिवार को चुनौती पेश करने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे। जापान के ओकाजावा ने शुरुआत से अंत तक मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और उन्हें दो बार के ओलंपियन भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। घाना मूल के 25 वर्षीय मुक्केबाज ओकाजावा 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं और उन्होंने उसी साल विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: पाकिस्तान के एथलीट्स ने ओपनिंग सेरेमनी में तोड़ी कोविड गाइडलाइन

दूसरे राउंड में लगी विकास को चोट
जापान के मुक्केबाज ने पहले राउंड से ही आक्रामक खेल जारी रखा। हालांकि पहले राउंड के आखिरी में जापानी मुक्केबाज ने ने थोड़ा डिफेंसिव खेल खेला और रिंग का अच्छा इस्तेमाल किया। वहीं दूसरे राउंड के दौरान विकास को आंख के पास में चोट लग गई और आंख के पास से खून भी निकला। रेफरी ने कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया। उपचार के बाद फिर से मैच शुरू हुआ, लेकिन दूसरे दौर में भी वह पूरी तरह से विकास पर हावी रहे। तीसरे राउंड में भी भारतीय मुक्केबाज सही पंच नहीं लगा पाए।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मैरी कॉम और मनीष के मुकाबले कल
ओकाजावा राउंड आफ 16 में तीसरे वरीय क्यूबा के रोनियल इग्लेसियास से भिड़ेंगे। इग्लेसियास 2012 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं। रविवार को छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक पहले दौर के अपने मुकाबले खेलेंगे।