
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। आज टोक्यो ओलंपिक के तीसरे दिन भी भारत को कई इवेंट में पदक की उम्मीद है। हालाकि तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। निशानेबाजी में पदक की दावेदार मनु भाकर और यशस्विनी सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। वहीं आज भारतीय एथलीट्स को बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में मुकाबले खेलने हैं। हालांकि भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने मात्र 29 मिनट में यह मैच जीत लिया।
इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा को हराया
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ओलंपिक में जीत के साथ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत की। ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने इजरायल की सेनिया पोलिकारपोवा को 21-7, 21-10 से हराया। बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने मात्र 29 मिनट में यह मैच जीत लिया। अब पीवी सिंधु का अगला मुकाबला हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी से 27 जुलाई को होगा।
पहले सेट में हावी रहीं सिंधु
बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबले के पहले सेट में पीवी सिंधु इजराइली खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं। उन्होंने पहले सेट में लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए। सिंधु ने 11-5 से बढ़त बनाई। सिंधु ने अपनी इस बढ़त को लगातार आगे भी जारी रखा और पहले सेट को 21—7 से मात्र 13 मिनट में जीत लिया। वहीं दूसरे सेट में भी सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 11-4 की बढ़त ले ली। वहीं इजराइली प्लेयर पोलिकारपोवा ने गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। सिंधु ने दूसरे सेट को भी आसानी से मात्र 16 मिनट में जीत लिया।
यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 ओलंपिक से बाहर हुए भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण, जापान के मुक्केबाज ने दर्ज की एकतरफा जीत
ग्रुप जे में सिंधु
वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होने की वजह से टोक्यो ओलंपिक के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लिया था। यह सिंधु का दूसरा ओलंपिक है। टोक्यो ओलंपिक में सिंधु को ग्रुप 'जे' में रखा गया है। इस ग्रुप में सिंधु के अलावा हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी और इजरायल की पोलिकारपोवा सेनिया को भी जगह मिली है।
Updated on:
25 Jul 2021 09:24 am
Published on:
25 Jul 2021 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
