30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक: एथलीटों का रोजाना होगा कोरोना टेस्ट, बाहर खाने की नहीं होगी इजाजत

यह फैसला आईओसी, टोक्यो आयोजक, जापानी सरकार और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Apr 2021, 3:57 PM IST

tokyo_olympics.png

Tokyo Olympic 2021

अभी भी पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है। ऐसे में जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक को लेकर आईओसी और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापानी आयोजक टोक्यो ओलंपिक के दौरान प्रतिदिन एथलीटों का कोरोना टेस्ट करने पर सहमत हो गए हैं। यह फैसला आईओसी, टोक्यो आयोजक, जापानी सरकार और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है। बैठक के बाद आईओसी ने एक बयान में कहा कि एथलीटों और एथलीटों के साथ निकटता वाले सभी लोगों का प्रतिदिन कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

जापान जाने से पहले दो बार कोविड टेस्ट जरूरी
टोक्यो ओलंपिक के लिए जारी प्लेबुक के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब 90 दिन से भी कम समय बचा है। इन खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने या बाहर खाने की अनुमति नहीं है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को जापान जाने से पहले दो बार कोविड टेस्ट कराना होगा। इसके साथ ही मार्च माह में आयोजकों ने फैसला किया था कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान विदेशी दर्शकों को आयोजन स्थलों पर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें— महिला हॉकी टीम पर भी कोरोना का साया: कप्तान सहित 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

23 जुलाई से शुरू होगा टोक्यो ओलंपिक
ब्ता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से शुरू होगा। हाल ही आईओसी ने टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी नियम पुस्तिका जारी की है। अन्य भागीदारों के लिए पुस्तिका शुक्रवार को जारी की जाएगी। हालांकि इस समय टोक्यो, ओसाका और कई अन्य शहरों में कोविड-19 के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। जापान में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। कई शहरों में लॉकडाउन लगा है।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिकः मशाल रिले में कोरोना से जुड़ा पहला मामला आया सामने

प्रतिभागियों को लगाए जाएंगे टीके
हाल ही इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा था कि इस साल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले ज्यादातर प्रतिभागियों को कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। बाक ने आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्हें लगता है कि वे यह कह सकते हैं कि ओलंपिक विलेज में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को जापानी आबादी को अपनी सुरक्षा और एकजुटता के लिए टीका लगाया जाएगा। हालांकि बाक ने कहा था कि खेलों से दो महीने पहले टीकाकरण अनिवार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि वे सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों और ओलंपिक टीमों को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।