30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला हॉकी टीम पर भी कोरोना का साया: कप्तान सहित 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

महिला हॉकी टीम की 7 प्लेयर्स कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इनमें हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 Apr 2021, 5:10 PM IST

hockey.png

कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और खेज जगत भी इससे अछूता नहीं है। अब कोरोना का साया भारत की हॉकी टीम पर भी मंडरा रहा है। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए कैंप शुरू होने से पहले महिला हॉकी टीम की 7 प्लेयर्स कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इनमें हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भी शामिल हैं। बता दें कि कैंप में शामिल सभी 25 खिलाड़ी 10 दिन के ब्रेक के बाद एक फिर से कैंप के लिए आए थे। कैंप जॉइन करने से पहले सभी खिलाड़ी एक हफ्ते के क्वारैंटाइन में रहे। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गय।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने की पुष्टि
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पुष्टि करते हुए बताया कि कप्तान रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। साई ने एक बयान में कहा कि महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं। इसके अलावा वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें— हॉकी प्रो लीग : अर्जेंटीना को शूट आउट में 3-2 से हराया...भारत ने हासिल किया बोनस अंक

नहीं दिखे कोरोना के कोई लक्षण
कोरोना संक्रमित पाई गईं हॉकी टीम की प्लेयर्स और स्टाफ के अन्य दो सदस्यों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के अधिकारियों के मुताबिक सभी साई की मेडिकल टीम की निगरानी में है। कोरोना संक्रमित पाई गईं सभी खिलाडियों को साई एनसीओई में क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें कि जनवरी में महिला टीम ने अर्जेंटीना का दौरा किया था। वहां पर टीम ने अर्जेंटीना की जूनियर, बी टीम और सीनियर टीम के खिलाफ सात मैच खेले थे। वहीं फरवरी में टीम जर्मनी के दुसेलदोर्फ गई थी। यहां टीम ने जर्मनी के साथ चार मैच खेले थे।

यह भी पढ़ें— पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा का कोरोना से निधन

तीसरी बार मिला ओलंपिक का टिकट
बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम को तीसरी बार ओलिंपिक का टिकट मिला है। इससे पहले वर्ष 1980 में महिला टीम ने मॉस्को ओंलिपक में पहली बार हिस्सा लिया था। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने साल 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया था। अब तीसरी बार भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है और पहली बार लगातार दो ओलिंपिक में भाग लेगी।