नई दिल्ली। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने महिला पहलवान विनेश फोगाट का समर्थन करते हुए कहा है कि वो उनका दिन नहीं था। 23 वर्षीय पहलवान टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद में से एक थीं, लेकिन वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं, जिसके बाद उनकी चारों तरफ से आलोचना हो रही थी। इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने भी उन्हें भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं करने और ट्रनिंग के दिशानिर्देश नहीं मानने पर निलंबित किया था।