5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट कटने से नाराज 60 कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे, मची खलबली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
टिकट कटने से नाराज 60 कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे

टिकट कटने से नाराज 60 कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे, मची खलबली

श्रीगंगानगर/सादुलशहर.
पीसीसी सदस्य ओम बिश्नोई को कांग्रेस टिकट न मिलने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरभजन सिंह कड़वासरा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्रपाल सिंह गोरा सहित कांग्रेस संगठन के करीब पांच दर्जन पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को त्याग पत्र भेजे हैं। बिश्नोई ने स्वयं भी त्याग-पत्र भेजा और सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। बिश्नोई को टिकट न मिलने के कारण कार्यकताओं में रोष था। बिश्नोई सोमवार को जनसमूह के साथ नामांकन भी दाखिल करेंगे।

यहां भी हो रहा है विरोध..
दूसरी ओर कांग्रेस ने शिव विधायक व हाल ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने प्रत्याशी घोषित करने पर झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। यहां कांग्रेस से सशक्त दावेदारी करने वाले शैलेंद्र यादव को कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। शनिवार को कांग्रेस की जारी हुई तीसरी लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसंवत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को नाम झालरापाटन से प्रत्याशी में आने की सूचना मिलते ही झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता निर्भय सिंह सर्किल के निकट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हो गए व मानवेंद्र सिंह वापस जाओ के नारे लगाते हुए पम्पलेट लगा कर व पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर शैलेंद्र यादव अपने कार्यालय में बैठे रहे। उन्होंने इस बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब क्या करें पार्टी का आदेश है, समर्थकों को समझा रहा हूं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग