4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीटनाशक मिला पानी पीने से 70 स्कूली बच्चे बीमार

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
70 school children ill

कीटनाशक मिला पानी पीने से 70 स्कूली बच्चे बीमार

-स्कूल में मिली कीटनाशक की खाली बोतल, शिक्षकों का छूटा पसीना

घड़साना (श्रीगंगानगर). थाना क्षेत्र के गांव 2 एमएलडी ए (पुरानी मंडी घड़साना) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर बाद कीटनाशक मिला पानी पीने से करीब 70 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों की हालत बिगड़ती देख शिक्षकों का पसीना छूट गया। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने स्कूल परिसर से कीटनाशक की खाली बोतल जब्त कर ली है। अंदेशा है कि अज्ञात व्यक्ति ने पानी की टंकी में कीटनाशक मिला दिया।

विद्यालय के अध्यापक सोहनलाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर बच्चों ने पोषाहार खाने के बाद जैसे ही पेयजल के लिए बनी टंकी के नल से पानी पिया उन्होंने पानी में बदबू की शिकायत की। थोड़ी देर में ही उन्हें उल्टी, सिर चकराने,अद्धज़् बेहोशी होने लगी। पड़ताल करने पर स्कूल परिसर में 150 मिली की कीटनाशक की खाली बोतल मिली। इसे देख शिक्षकों के होश उड़ गए।

अध्यापकों ने विभागीय अधिकारियों को घटना से अवगत करवाते हुए बीमार बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ.संदीप पचार, डॉ.बीएस बाजिया, डॉ.रमेश कुमार आदि ने बच्चों का उपचार शुरू किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ.रमेश ने बच्चों की हालत स्थिर बताई है। एक बार दस-बारह बच्चों की हालत बिगड़ गई थी परन्तु अब उनकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जाती है।
—----------

स्कूल में है 425 बच्चे
-गांव 2 एमएलडी ए (पुरानी मंडी घड़साना) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 425 बच्चे हैं। जहां पोषाहार खाने के बाद बच्चों ने कीटनाशक युक्त पानी पी लिया। बीमार हुए बच्चों की उम्र करीब 10 से 16 वषज़् बताई गई है।
—---------
महज 200 लीटर की है पेयजल टंकी
-स्कूल में महज 200 लीटर क्षमता की टंकी है, जिसमें नीचे वाटरकूलर लगा हुआ है। सभी बच्चे इसी टंकी का पानी पीते हैं। टंकी की क्षमता कम होने से पानी में जहर का असर अधिक हुआ।
—------—
कीटनाशक विक्रेताओं से पड़ताल
-पुलिस का कहना है कि स्कूल में बुधवार को छुट्टी थी। इसी दौरान किसी ने पानी की टंकी में कीटनाशक डाला। ऐसे में कीटनाशक बेचने वालों से जानकारी जुटाई जा रही है कि पिछले तीन-चार दिन में संबंधित कीटनाशक किसने खरीदा।
—-------------

अज्ञात के खिलाफ मामला दजज़्
प्राचायज़् की रिपोटज़् पर अज्ञात के खिलाफ मामला दजज़् किया गया है। टंकी के पानी की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। इससे जहर की किस्म की जानकारी मिल सकेगी।

-मोहम्मद अनवर, थानाधिकारी, घड़साना
—------------------

षडय़ंत्र रचकर मिलाया गया जहर
स्कूल में पेयजल के लिए करीब पन्द्रह फीट उंची टंकी लगी हुई है। इस टंकी में षडय़ंत्र रचकर जहर मिलाया गया है। बीमार बच्चों को समय पर संभालने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
- चिरंजीलाल पारीक,प्राचार्य, राउमवि 2 एमएलडी ए, (घड़साना)

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग