2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर जिले के 700 मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे लैपटॉप…

लैपटॉप से अपडेट करेंगे नॉलेज, बढ़ाएंगे ज्ञान का दायरा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 27 Apr 2018, 8:06 PM IST

demo pic

demo pic

-लैपटॉप से अपडेट करेंगे नॉलेज, बढ़ाएंगे ज्ञान का दायरा

-शिक्षा विभाग कक्षा 8 वीं,10 वीं और 12 वीं टॉपर छात्र-छात्रों को देगा लैपटॉप

-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर चार श्रीगंगानगर में होगा आज लैपटॉप वितरण कार्यक्रम

श्रीगंगानगर.

शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर नॉलेज पर जोर दे रहा है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं,10 वीं और 12 वीं (कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग) के विद्यार्थियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें जिले और राज्य में मेरिट में अव्वल रहने वाली छात्र-छात्राओं को 700 लैपटॉप दिए जाएंगे। अब यह विद्यार्थी लैपटॉप से तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर बेहतर पढ़ाई कर सकते हैं।

Video : श्रीगंगानगर में तापमान 45 पार, सीजन का सर्वाधिक

श्रीगंगानगर जिले में एक करोड़ 44 लाख 12 हजार 300 रुपए लैपटॉप पर खर्च किए जाएंगे। जिले में इन तीन कक्षाओं में मैरिट के आधार पर राज्य व जिला स्तर पर कट ऑफ सूची में 716 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग का कहना है कि 16 लैपटॉप का पहले वितरण किया जा चुका है।

वीआईपी को सुविधा, सामान्य को दुविधा, रात्रि में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं मिलने का मामला

शिक्षा विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 में राजकीय विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त लैपटॉप का वितरण खान राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर चार श्रीगंगानगर में होगा।

Video : पंचायत समिति श्रीगंगानगर की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पर चर्चा

शिक्षा विभाग की तरफ से शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर चार श्रीगंगानगर में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम होगा।

हरचंद गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)श्रीगंगानगर।

Read more news...

आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था बे-पटरी मिलने पर जताई नाराजगी

नगरपरिषद कर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सातवें वेतन आयोग का एरियर

श्रीगंगानगर के 151 विद्यार्थियों का नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति में चयन

Video : पर्चे बांट और पोस्टर लगा वाहन चालकों को किया जागरूक

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़