2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आठ नंबर यूनिट के कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग लग गई। बीसीएन 22 एबी बेल्ट में आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका है।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

सूरतगढ़ थर्मल (श्रीगंगानगर)। सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आठ नंबर यूनिट के कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग लग गई। बीसीएन 22 एबी बेल्ट में आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। दो घंटे बाद भी आग काबू नहीं पाया जा सका है। इंटक संगठन ने फर्म पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कन्वेयर बेल्टों के रखरखाव के लिए परियोजना ने करोड़ों रुपए के टेंडर किए थे।

परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुपर क्रिटिकल थर्मल के कोल हैंडलिंग प्लांट की बीसीएन 22 एबी बेल्ट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस कन्वेयर बेल्ट से सातवीं आठवीं सुपर क्रिटिकल यूनिट को कोल आपूर्ति की जाती है।

सूचना मिलने पर सुपर क्रिटिकल थर्मल की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरु किए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रात साढ़े आठ बजे हालात काबू में आए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग