4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि अमित शाह के आने से पहले किसने फाड़ दिए बैनर

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
amit shaa at srigangangar

ऐसा क्या हुआ कि अमित शाह के आने से पहले किसने फाड़ दिए बैनर

श्रीगंगानगर। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दोपहर साढ़े तीन बजे आएंगे। लेकिन उससे पहले शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे निर्वाचन विभाग की टीम ने अनाधिकृत रूप से लगे अमित शाह के स्वागत के लिए लगाए होर्डिग्स और बैनर उखाड़ दिए। निर्वाचन विभाग की इस टीम में नगर परिषद का अमला भी सहयोगी के तौर पर काम कर रहा है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुमित फुटेला ने बताया कि हनुमानगढ़ रोड, शिव चौक, सूरतगढ़ रोड और नई धानमंडी गेट के आसपास अमित शाह के स्वागत के लिए कई होर्डिग्स और बैनर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से लगाए गए थे। यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी ने भी अपनी फोटो वाले बैनर लगाकर शहर को बदरंग का प्रयास किया। निर्वाचन विभाग की टीम ने इन होर्डिग्स और बैनर को उखाडऩे के आदेश किए। महज आधे घंटे में बड़े बड़े बैनर को उखाड़ दिया गया। उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इलाके में पहली बार आगमन को लेकर तैयारियां की है, इन पदाधिकारियेां का पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने से ज्यादा शाह के स्वागत करना लक्ष्य बन गया है। जिलेकी छह विधानसभा सीटें है, वहां से भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग