
बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कस्बे में मंगलवार को वार्ड पांच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्कूल के आगे से निकलने वाले लोगों ने स्कूल में व्यक्ति को फंदे पर झूलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे पर लटके व्यक्ति को उतारा था उसका शव राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने फंदे पर झूलते व्यक्ति के बारे में आसपास की कॉलोनियों में पता करवाया तो उसकी पहचान वार्ड तीन के करीब पचास वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की। पुलिस अब तक मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक प्रेम कुमार के घटना स्थल तक पहुंचने तथा घटना के पीछे कारणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
09 Apr 2019 01:50 pm
Published on:
09 Apr 2019 01:50 pm
