22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम बदलकर लगाई चपत

-मामला दर्ज के लिए भटका मजदूर

2 min read
Google source verification
crime

संगरिया.

एक मजदूर का बैंक एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने हजारों रुपए की चपत लगा दी। वहीं कई बार रकम निकालने के विफल प्रयास किए। पुलिस ने पीडि़त की कौताही बताकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया तो बैंक ने भी टरकाते हुए सोमवार को कार्ड ब्लॉक किया। लक्ष्मी कॉटन एंड जिनिंग इंडस्ट्रीज तीन आरटीपी टिब्बी रोड संगरिया में पस्तपार तहसील सारसा जिला सारसा (बिहार) निवासी मजदूर मनीष मंडल पुत्र योगेन्द्र शोरी ने बताया कि 19 अप्रेल को पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई एटीएम पर तीन हजार रुपए निकलवाने गया लेकिन एटीएम में पैसे नहीं होने पर कई प्रयास के बाद विफल रहा।


पीछे खड़े व्यक्ति ने कार्ड लेकर प्रयास करते हुए कार्ड लौटा दिया। दूसरे एटीएम पर जाकर कोशिश की तो पैसे नहीं निकले पर कार्ड गलत होने की पर्ची आई। लक्ष्मी कॉटन एंड जिनिंग इंडस्ट्रीज तीन आरटीपी टिब्बी रोड संगरिया में पस्तपार तहसील सारसा जिला सारसा (बिहार) निवासी मजदूर मनीष मंडल पुत्र योगेन्द्र शोरी ने बताया कि 19 अप्रेल को पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई एटीएम पर तीन हजार रुपए निकलवाने गया लेकिन एटीएम में पैसे नहीं होने पर कई प्रयास के बाद विफल रहा।


इसी दौरान पंजाब एंड सिंध बैंक संगरिया के एटीएम से खाते में दो बार 10 हजार व तीसरी बार 9500 की निकासी के मैसेज मोबाइल पर आ गए। बैंक जाकर बताने पर उन्होंने धैर्य रखने को कहा गया।


बैंक खाते से 60 हजार पार
संगरिया.

बैंक बचत खाते से कूटरचित हस्ताक्षर करके साठ हजार रुपए निकलवाने को लेकर पुलिस थाने में परिवाद दिया गया है। वार्ड 18 निवासी कृष्णलाल पुत्र मदनलाल सैन ने बताया कि पीएनबी में उसका बचत खाता है। 24 अप्रेल को पासबुक स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि 20 अप्रेेल को चालीस हजार व अगले दिन बीस हजार रुपए उसके खाते से निकाले गए है। शिकायत करने पर बैंक ने उसे बताया कि यह राशि 36 हैड ढाबां निवासी संदीपकुमार पुत्र कालूराम रायसिख ने आहरण प्रपत्र भरकर उसके कूटरचित हस्ताक्षर कर निकाले है।