
talk with officers
अनूपगढ़.
वार्ड नम्बर 13 गल्र्स स्कू ल के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ए.टी.एम. में बुधवार की रात तोडफ़ोड़ करके लूटने का प्रयास करने के मामले में शक के आधार पर पकड़े गए युवकों की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ गया तथा युवकों को निर्दोष बताते हुए उनके परिजनों तथा पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने पुलिस थाने पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि लगभग एक बजे गल्र्स स्कूल रोड पर लगे एक ए.टी.एम. को लूटने के प्रयास की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस कांस्टेबल मौके पर पहुंचा।
उसे घायल कर लुटेरे अपनी मोटर साइकिल मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। ए.टी.एम. लूटने के प्रयास की घटना के बाद बैंक कर्मियों ने ए.टी.एम. को ताला लगा दिया। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नई धान मंडी शाखा के मैनेजर बनवारी लाल पुत्र सुरजलाल मीणा ने मामला दर्ज करवाया है। दूसरी ओरपुलिस ने मौके पर पहुंच कर ए.टी.एम. को लूटने से तो बचा लिया, लेकिन आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस इस रोड पर स्थित एक जिम में पहुंची और पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने जिम संचालक एक अधिवक्ता सहित एक अन्य युवक को राउंड-अप कर लिया।
युवकों ने पुलिस कर्मियों पर थाने में बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया। युवकों को राउंड-अप होने की सूचना पर परिजन तथा शहर के अधिवक्ता पूर्व विधायक पवन दुग्गल के साथ पुलिस थाने पहुंचे तथा दोषी पुलिस कर्मियों के निलम्बन की मांग कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतराज अनूपगढ़ पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पीडि़त पक्ष के साथ पुलिस थाने में हुई वार्ता में युवकों तथा उनके परिजनों के समक्ष खेद प्रकट किया तथा उचित जांच का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतराज ने बताया कि इस मामले में पुलिस निरीक्षक किशोर ङ्क्षसह तथा चालक लोकेश को लाइन हाजिर किया गया है। युवकों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्नोई ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
Updated on:
21 Jun 2018 09:07 pm
Published on:
21 Jun 2018 09:06 pm
