4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झंडारोहण करने के बाद सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला, सरपंच सहित दो घायल

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
injured

झंडारोहण करने के बाद सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला, सरपंच सहित दो घायल

— सरपंच की स्कार्पियों में भी की तोडफोड, इलाके में तनाव, अस्पताल में पहुंचे लोग

श्रीगंगानगर. चूनावढ थाना इलाके में शनिवार को गांव ढिंगावाली के राजकीय स्कूल में झंडा रोहण के बाद बाहर आते समय धालेवाला सरपंच पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया इसको लेकर वहां अफरातफरी मच गई इस हमले में सरपंच सहित दो जने घायल हो गए जिनको राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है; हमले की खबर मिलते ही सैंकडों की संख्या में लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए; वहीं घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है

घायल सरपंच के परिजनों ने बताया कि धालेवाला के पैंतीस वर्षीय सरपंच नरेश गढवाल अपने साथियों के साथ गांव ढिंगावाली के राजकीय स्कूल में झंडा रोहण करने गए थे जहां झंडा रोहण करने के बाद बाहर आते समय आठ—दस जनों ने गंडासी, तलवार व लाठियों से हमला कर दिया; हमले में दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई

हमले में सरपंच के सिर व हाथ में कई जगह चोटें आई है इसके अलावा उनके साथ गए मनोज कुमार को भी चोटें आई; जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हमलावरों ने बाहर खडी सरपंच की स्कार्पियों में भी तोडफोड की हमले की खबर मिलते ही धालेवाला के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया

मामले की सूचना मिलने पर चूनावढ थाना प्रभारी चंद्रजीत सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली बाद में पुलिस राजकीय चिकित्सालय पहुंची और सरंपच के बयान लिए; खबर मिलते ही इलाके के सैंकडों लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए जहां भीड होने पर पुलिस तैनात कर दी गई है इलाके में भी तनाव को देखते हुए पुलिस लगा दी गई है थाना प्रभारी ने बताया की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग