scriptबीकानेर रेल मंडल में 20 माह में मिली 37 हजार से अ धिक शिकायतें, 31 मिनट में हुआ समाधान | Bikaner Railway Division received 37091 thousand complaints in 20 months, resolved in 31 minutes Bikaner Railway Division received more than 37 thousand complaints in 20 months, resolved in 31 minutes Bikaner Railway Division received 37091 thousand complaints in 20 months, resolved in 31 minutes | Patrika News
श्री गंगानगर

बीकानेर रेल मंडल में 20 माह में मिली 37 हजार से अ धिक शिकायतें, 31 मिनट में हुआ समाधान

गत 1 अप्रैल 2023 से इस वर्ष 30 नवंबर 2024 तक बीस माह के दौरान बीकानेर रेल मंडल को 37 हजार से अधिक रेल यात्रियों की शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका औसतन 31 मिनट में शत प्रतिशत समाधान किया गया।

श्री गंगानगरDec 10, 2024 / 08:42 pm

Hanumant ojha

बीकानेर रेल मंडल के वॉर रूम में तैनात रेल कर्मचारी।

Suratgarh News: बीकानेर रेल मंडल ने यात्री शिकायतों के समाधान में एकबार फिर पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में उल्लेखनीय उपलिब्ध हासिल की है। गत 1 अप्रैल 2023 से इस वर्ष 30 नवंबर 2024 तक बीस माह के दौरान बीकानेर रेल मंडल को 37 हजार से अधिक रेल यात्रियों की शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका औसतन 31 मिनट में शत प्रतिशत समाधान किया गया।
खास बात यह है कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए बीकानेर रेल मंडल को यात्रियों से प्राप्त फीडबैक उत्कृष्ट व संतोषप्रद की श्रेणी में प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि रेल यात्रा के दौरान मोबाइल एप रेल मदद, वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करवाने के प्रति यात्रियों में जागरूकता बढ़ी है। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान में भी तेजी आई है। जिससे रेल यात्रियों को त्वरित राहत पहुंचाई जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधाओं व शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। भारतीय रेलवे की ओर से एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

Delhi Election: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, टिकट कटने पर इस विधायक ने दिया इस्तीफा

वॉर रूम से 37 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निस्तारण

बीकानेर रेल मंडल की ओर से यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार- रूम स्थापित किया गया है। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात 24 घंटे अत्याधुनिक तकनीक से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं और उनका समाधान किया जाता है। बीकानेर रेल मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष 1अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक मंडल को यात्रियों की कुल 21 हजार 942 शिकायतें प्राप्त हुई। इसी प्रकार 1 अप्रैल से 30 नवम्बर 2024 तक कुल 15 हजार 149 शिकायतें प्राप्त हुई। इस प्रकार बीस माह के दौरान बीकानेर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर कुल 37 हजार 091 यात्रियों की शिकायतें प्राप्त हुई। जबकि बीते सप्ताह बीकानेर मंडल पर मात्र 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का औसतन 31 मिनट में शत- प्रतिशत निस्तारण किया गया।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: EVM और VVPAT के आंकड़ों में नहीं मिली कोई गड़बड़ी, विपक्ष के दावे की निकली हवा

पैसेंजर व गुड़्स ट्रेनों के लोको पायलटों को मिल रही चाय व गर्म पानी

बीकानेर रेल मंडल की ओर से न केवल यात्रियों ब​ल्कि अपने कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी फोकस किया जा रहा है। बीकानेर रेल मंडल की ओर से सर्दियों के मौसम में रेलगाड़ी संचालन के दौरान लोको पायलटों को चाय एवं पीने के लिए गुनगुने पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। बीकानेर रेल मंडल के सूरतगढ़ जंक्शन, हिसार जंक्शन, चूरू जंक्शन व भिवानी जंक्शन पर यह सुविधा 15 नवंबर से शुरू की जा चुकी है। लोको पायलटों के लिए यह सुविधा 270 दिनों तक निरंतर जारी रहेगी। यह सुविधा मालगाड़ी एवं यात्री ट्रेनों दोनों के लोको- पायलटों को दी जा रही है। इससे लोको पायलटों को सर्दी के मौसम में राहत मिलेगी, साथ ही ट्रेन संचालन के दौरान लोको पायलटों को चुस्त रहेंगे।

निस्तारण की गति करेंगे और तेज

बीकानेर रेल मंडल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रेलवे यात्रियों की समस्याओं के समाधान व उनको बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल मदद पोर्टल से किसी भी प्रकार की समस्या का शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मंडल की ओर से शिकायत निस्तारण की गति और बढ़ाई जाएगी।

Hindi News / Sri Ganganagar / बीकानेर रेल मंडल में 20 माह में मिली 37 हजार से अ धिक शिकायतें, 31 मिनट में हुआ समाधान

ट्रेंडिंग वीडियो