4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के रोड शो से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 12 घायल, मची अफरा-तफरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
accident

अमित शाह के रोड शो से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, 12 घायल, मची अफरा-तफरी

श्रीगंगानगर.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के श्रीगंगानगर में आयोजित रोड शो में शामिल होकर वापिस सूरतगढ़ की तरफ लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाइवे पर स्थित एक केएसआर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलों को आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस में सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के श्रीगंगानगर में आयोजित रोड शो में शामिल होकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भरी बस वापस लौट रही थी। नेशनल हाइवे पर स्थित गांव एक केएसआर के पास गोवंश को बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। बस के पीछे अन्य वाहनों में आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घायलों को संभाला।

सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस व सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें सूरतगढ़ ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और घायलों के इलाज में मदद की। वहीं भाजपा प्रत्याशी रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक गंगाजल मील, अशोक नागपाल भी घायलों की कुशलक्षेप पूछी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग